फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Water filled in vegetable market, bus stand hospital premises and colonies due to 35 mm rain

35 एमएम बारिश से सब्जी मंडी, बस स्टैंड अस्पताल परिसर व कॉलोनियों में भरा पानी

Sun, 22 Aug 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Water filled in vegetable market, bus stand hospital premises and colonies due to 35 mm rain
मंडी में जलभराव के बीच सब्जी खरीदते लोग। - फोटो : Bahadurgarh
क्षेत्र में शनिवार की अलसुबह शुरू हुई बारिश का दौर शाम तक जारी रहा। बहादुरगढ़ में 35 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण शहर की सब्जी मंडी, नागरिक अस्पताल परिसर, बस स्टैंड परिसर समेत अनेक वार्डों की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ा। कई जगहों पर कीचड़ फैल गई। बारिश के कारण सड़कों पर पहले से हुए गड्ढों का आकार और बढ़ गया। इससे हादसा होने का अंदेशा बना रहा।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के दौरान सड़कों व बाजारों के अलावा गली-मोहल्लों में बरसाती पानी भरने से आने-जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी हुई। दिल्ली-रोहतक रोड, नाहरा-नाहरी मोड़, रेलवे रोड, झज्जर रोड व नजफगढ़ रोड पर गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालक परेशान रहे। चालकों को दूर से गड्ढा नजर नहीं आने पर कई वाहन गड्ढों में फंस गए। दुपहिया चालकों को अधिक दिक्कत हुई। नाहरा-नाहरी रोड पर रेलवे फ्लाई ओवर, दिल्ली रोहतक रोड पर बस स्टैंड से सेक्टर-6 की पहली पुलिया तक जाम की स्थिति रही। सड़कों में गड्ढों के अलावा अतिक्रमण से भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

जलनिकासी की व्यवस्था फेल
क्षेत्र के अनेक वार्डों में जलनिकासी की व्यवस्था बदहाल है। शहर की सब्जी मंडी में हलकी बारिश से ही पानी फिर भर जाने से हालत खराब हो गई। सब्जियां खरीदने आए लोगों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ा। टीनशेड के नीचे सब्जी की दुकानों के आगे तक पानी भर गया। कीचड़ फैलने से दुर्गंध उठती रही। सब्जी मंडी के मासाखोर दुकानदार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप व अन्य दुकानदारों ने प्रशासन से पानी निकासी की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की। उधर, शहर के बस स्टैंड परिसर में भी जलभराव होने से महिलाएं व दूसरे यात्री परेशान रहे। बस चालकों को मेट्रो स्टेशन के आसपास बसें खड़ी करके यात्री बैठाने पड़े। शहर के नागरिक अस्पताल परिसर में भी जलभराव होने से मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed