फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Two youths killed, third serious due to firing of attackers who landed from car

कार से उतरे हमलावरों की ताबड़तोड़ फायरिंग से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Wed, 25 Aug 2021 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Two youths killed, third serious due to firing of attackers who landed from car
एसपी को मौके की स्थिति दिखाते ग्रामीण। - फोटो : Bahadurgarh
क्षेत्र के गांव आसौदा टोडरान में मंगलवार की शाम दुकान के बाहर बैठे कुछ व्यक्तियों पर गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने गोली चला दी। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गोली लगने से जख्मी हुआ। उसके गले में गोली लगी है। हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद ग्रामीण सकते में हैं। वारदात की सूचना पर एसपी राजेश दुग्गल समेत अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल की। घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नाकेबंदी भी की लेकिन समाचार लिखे जाने तक हमलावरों को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम गांव आसौदा टोडरान में खरखौदा रोड स्थित एक खाद बीज की दुकान के बाहर बैठकर कुछ ग्रामीण बैठे थे। जिनमें गांव के संजय, नरेश और अनिल भी थे। इस बीच एक सफेद रंग की टाटा हैरियर कार में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और गाड़ी से उतरते ही दुकान के बाहर बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिससे अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए वहां बैठे लोग इधर-उधर छिपने के लिए जगह तलाशने लगे। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई। हमलावरों की फायरिंग से संजय(46) और नरेश(40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिल गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार अनिल के गले में गोली लगी है और उसे ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर आसौदा थाना प्रभारी जसबीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

डीएसपी राहुल देव वारदात स्थल पर और डीएसपी पवन कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। थोड़ी देर में एसपी राजेश दुग्गल भी मौके पर पहुंच गए। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार और सीआईए-1 के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात गांव की गैंगवार से जुड़ी हो सकती है। इस मामले को लेकर छानबीन चल रही है। वहीं पुलिस ने कई स्थानों पर नाकेबंदी कराकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी पवन कुमार ने गैंगवार में वारदात होने की आशंका जताई है। असौदा गांव में चल रही गैंगवार में अब तक सात हत्याएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed