फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,The matter resolved between the relatives and the staff nurse

परिजनों और स्टाफ नर्स के बीच मामला सुलझा

Sun, 22 Aug 2021 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,The matter resolved between the relatives and the staff nurse
सीएचसी के बाहर गर्भवती महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने के मामले में कोई भी पक्ष पुलिस थाने नहीं पहुंचा। महिला के परिजनों और अस्पताल स्टाफ ने बातचीत कर मामला सुलझा लिया। रात के समय गर्भवती महिला के पति और परिचितों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला और नवजात को एंबुलेंस की मदद से झज्जर ले जाया गया। वहीं, शनिवार को महिला और नवजात को झज्जर अस्पताल से छुट्टी दे गई है।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार की रात गर्भवती महिला बादली सीएचसी में पहुंची तो स्वास्थ्य कर्मचारियों और महिला के परिजनों के बीच झगड़ा हो गया। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया था कि जब वे सीएचसी पहुंचे तो स्टाफ ने पहले गेट नहीं खोला और बाद में प्रसव का समय न होने की बात कह उन्हें वापस भेज दिया। जबकि महिला ने सीएचसी के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। बाद में कर्मचारियों को डिलिवरी का पता चला तो तुरंत एंबुलेंस की मदद से महिला और बच्चे को झज्जर अस्पताल भेजा गया। महिला को जब अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया तो परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत करवाया था, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर महिला के परिजनों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच भी आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। परिजनों ने स्टाफ नर्स पर गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही की बात कही। स्टाफ नर्स ने भी परिजनों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस में भी सूचना दी लेकिन शनिवार तक कोई भी पक्ष न तो थाने पहुंचा और न ही किसी को लिखित में शिकायत दी। रात के समय मौके पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी, जिसके बाद सीएचसी पहुंचे। उस समय में महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया था और एंबुलेंस से झज्जर ले जाया जा रहा था। दोनों पक्षों में से किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच रात के समय इलाज को लेकर कुछ तनातनी हो गई थी। महिला के परिजनों ने गलत व्यवहार के लिए खेद प्रकट किया है। इसके बाद भी इलाज में लापरवाही हुई है तो जांच की जाएगी। बातचीत कर दोनों पक्षों ने मामला सुलझा लिया है।
- जितेंद्र कुमार, एसएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed