{"_id":"614e22248ebc3e090418e128","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-the-attackers-had-also-taken-krishna-s-car-and-cctv-dvr-bahadurgarh-news-rtk6250312155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण की गाड़ी और सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए थे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण की गाड़ी और सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए थे हमलावर
विज्ञापन
गांव सोलधा निवासी जिम संचालक कृष्ण का शव पुलिस ने नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। कृष्ण की वीरवार रात तो उसके जिम के अंदर घुस ताबड़तोड़ गोली चलाकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर बाद में उसकी जिम के बाहर खड़ी फॉरच्यूनर गाड़ी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
हत्या रंजिशन की गई है या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह तो नहीं है, यह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। मृतक के चचेरे भाई के बयान पर थाना सदर में अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। कृष्ण को छह गोलियां मारी गई थीं। कृष्ण शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था।
जांच अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक कृष्ण के चचेरे भाई मुकेश की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना सदर प्रबंधक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कृष्ण की हत्या के पीछे कोई रंजिश रही है या फिर अन्य कोई वजह इसको लेकर पुलिस टीमें पता लगा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
कृष्ण ने करीब चार माह पहले ही उत्तर प्रदेश नंबर की एक फॉरच्यूनर गाड़ी खरीदी थी। वह अपनी गाड़ी को जिम के बाहर ही खड़ा करता था। कृष्ण की हत्या करने के बाद बदमाश उसकी फॉरच्यूनर गाड़ी को भी अपने साथ ले गए। कृष्ण की हत्या किए जाने के बाद उसकी गाड़ी लेकर जाने के मामले को लेकर क्या कुछ कनेक्शन रहा है, इसका भी पुलिस पता लगा रही है। आसपास के क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों के बारे में कुछ सुराग लग सके।