फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Target to take INLD to booth level

इनेलो को बूथ लेवल तक पहुंचाने का लक्ष्य

Mon, 02 Aug 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Target to take INLD to booth level
बस अड्डे के पास एक फार्म हाउस में इंडियन नेशनल लोकदल बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार देने के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने इनेलो को बूथ लेवल तक मजबूत बनाने के लिए रणनीति की घोषणा की। राठी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कामों को समय पर करने या करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज मात्र इनेलो ही ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं और भविष्य में इनेलो की सरकार बनने पर सभी वर्गों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

हलके में बनाए नौ जोन
इंडियन नेशनल लोकदल ने पार्टी के काम में तेजी लाने के लिए बहादुरगढ़ हलके को नौ जोन में बांटा है। सिद्दीपुर जोन में सोमबीर जून को अध्यक्ष व धर्म सिंह बालोर को प्रभारी की जिम्मेदारी सौपीं गई है। मांडोठी जोन अध्यक्ष राजेंद्र कोच व प्रभारी पंडित सत्ते आसौदा और कानोन्दा जोन अध्यक्ष बल्ले बराही व प्रभारी राजबीर परनाला होंगे। बहादुरगढ़ शहर के लाइनपार में विकास नगर जोन के लिए के अध्यक्ष अजय कादयान व प्रभारी पूर्व नगर पार्षद संदीप, लाइनपार के दूसरे जोन शंकर गार्डन में अध्यक्ष प्रवीण दलाल व प्रभारी सुरेश राठी, और तीसरे जोन छोटूराम नगर के अध्यक्ष राजू प्रजापति होंगे। चौधरी देवीलाल पार्क जोन अध्यक्ष दलबीर दलाल व प्रभारी महेंद्र सिंह राठी और पुराना शहर जोन अध्यक्ष जगबीर सुहाग व प्रभारी रामनिवास सैनी रहेंगे। काठ मंडी-अनाज मंडी जोन अध्यक्ष की जिम्मेवारी सूर्यकांत बोंदवाल व प्रभारी की राज सिंह वर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने भी किया संबोधित
मंच का संचालन रामनिवास सैनी ने किया। मुख्य वक्ताओं में राज सिंह वर्मा, राज गुप्ता, हरिओम प्रधान, राजवीर परनाला, तारीफ बराही, पूर्व पार्षद सज्जन सैनी व रणबीर शामिल थे। इस मौके पर कोरोना महामारी की वजह से अपनों को खो चुके परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गई। सभी ने दो मिनट तक का मौन रख पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed