फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Sanitation workers demonstrated in the city

सफाई कर्मचारियों ने किया शहर में प्रदर्शन

Sat, 31 Jul 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Sanitation workers demonstrated in the city
नगर पालिका कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शहर में रोष प्रदर्शन किया और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के नामित ज्ञापन मुख्य सफाई निरीक्षक बलबीर सिंह को सौंपा। इससे पहले इंदिरा पार्क में इकट्ठे होकर कर्मचारियों ने इकाई प्रधान एवं राज्य सदस्य राजपाल की अध्यक्षता में मीटिंग की। मंच संचालन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र सैनी ने किया। नपा कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उप प्रधान राजेंद्र तुषाड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजेंद्र तुषाड़ व केंद्रीय कमेटी के नेता राजपाल ने राज्य सरकार पर सफाई कर्मचारियों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। नगर निगमों में सीवर मैन की नियमित नियुक्तियां बंद कर दी हैं और ठेकेदारी में सीवरमैन कर्मचारी लगाकर उनके जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। कर्मचारियों का ठेकेदार जमकर शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को प्रदेश के सभी 90 शहरों में भोजन अवकाश के समय हाथों में काले झंडे लेकर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद 27 अगस्त को 57 नगरपालिकाओं, 19 नगर परिषदों व 10 नगर निगमों के 40 हजार कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेंगे। तब भी मांगें नही मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ उप प्रधान अमित कुमार, जिला सचिव सुनील कुमार, लीलाराम, उप प्रधान सुनीता, सरोज, संजय, सह सचिव दोचंद, विमला व सुनीता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed