फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Murderer husband arrested, on one day remand

हत्यारोपी पति गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

Wed, 25 Aug 2021 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Murderer husband arrested, on one day remand
एमपी माजरा गांव में शनिवार की शाम को एक महिला की हत्या कर शव का संस्कार करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि गत शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एमपी माजरा गांव में सुमन पत्नी नवीन को उसके ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो महिला का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। इसके बाद पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ी से पानी का छिड़काव करवा चिता की आग बुझाकर शव को अधजली हालत में बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया था। पंजाब के गांव बहरा से मृतका के परिजन झज्जर में न पहुंचने पर पुलिस ने अपने स्तर पर उसके पति नवीन के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पति नवीन को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed