{"_id":"610464238ebc3e586054aadf","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-gurnam-singh-will-take-out-a-rally-from-rohad-toll-to-singhu-border-tomorrow-bahadurgarh-news-rtk6194803182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरनाम सिंह कल रोहद टोल से सिंघु बॉर्डर तक निकालेंगे रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरनाम सिंह कल रोहद टोल से सिंघु बॉर्डर तक निकालेंगे रैली
विज्ञापन
गांव छारा में किसानों को रैली का न्योता देने पहुंचे समर्थक।
- फोटो : Bahadurgarh
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एक सप्ताह के लिए मोर्चा से निलंबित किए जाने के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी रविवार एक अगस्त को रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी रविवार को रोहतक-दिल्ली रोड स्थित रोहद टोल प्लाजा से सिंघु बॉर्डर तक काफिला निकालेंगे। अपने समर्थकों से रैली में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा है कि यह रैली आंदोलन को मजबूत करेगी। इस रैली में किसान ट्रैक्टरों, कारों, मोटर साइकिलों व अन्य वाहनों के साथ शामिल होंगे।
चढ़ूनी का काफला रोहद टोल से चलेगा और केएमपी के पास से आसौदा, जसौर खेड़ी, कुंडल, सोहटी, छतेहरा व नाहरा-नाहरी से होता हुआ सिंघु बॉर्डर जाएगा। चढ़ूनी ने अपना एक वीडियो संदेश वायरल करके किसानों से काफिले में शामिल होने का आह्वान किया है। चढ़ूनी ने बहादुरगढ़ सांपला, खरखौदा व सोनीपत के आसपास के कार्यकर्ताओं से भी रैली को सफल बनाने के लिए जुटने की अपील की है। छारा निवासी चिंटू प्रधान आदि उनके समर्थक इलाके में किसानों से संपर्क भी साध रहे हैं। लाउड स्पीकर से भी प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि मिशन पंजाब की बात करने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरनाम चढ़ूनी को एक सप्ताह के लिए मोर्चा से निलंबित कर दिया था। अब माना जा रहा है कि चढ़ूनी इस काफिले से अपनी ताकत का प्रदर्शन करके मोर्चा, किसानों व सरकार को अपना प्रभाव दिखाना चाहते हैं।