{"_id":"614e24f58ebc3e0d6f3adc31","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-four-samples-filled-with-sweets-and-groceries-sent-to-laboratory-for-examination-jhjhar-news-rtk6250324123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई और परचून की दुकान से भरे चार सैंपल, जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई और परचून की दुकान से भरे चार सैंपल, जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला
विज्ञापन
सैंपल को सील करती विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : Jhjhar
खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से मिलावट खोरी के खिलाफ चलाए जा रहे शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत एक शिकायत के आधार पर मिष्ठान भंडार व परचून की दुकान पर छापा मारा। टीम जैसे ही बाजार में पहुंची तो बाजार में दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों को पता चला कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपल ले रही है तो दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया।
टीम ने शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत एक मिष्ठान भंडार से दो सैंपल लिए, जिसमें एक सैंपल बर्फी का और दूसरा चमचम का सैंपल लिया। वहीं, एक परचून की दुकान से देशी घी व नमक का सैंपल लिया। टीम ने सैंपल प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। यदि जांच के बाद सैंपल फेल आए तो विभाग के नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करना मनुष्य के जीवन के साथ खिलवाड़ करना है। यदि कोई व्यक्ति खाद्य पदार्थों व खाद्य सामग्री में मिलावट करता है तो पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जुर्माना व सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि आमजन भी इसके लिए जागरूक रहे व मिलावट करने वालों के खिलाफ विभाग की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र के नेतृत्व वाली टीम में विभाग की तरफ से मंदीप, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी की शिकायत कई दिनों से मिल रही हैं। शिकायत के आधार पर बेरी में परचून व मिष्ठान की दुकान से चार सैंपल लिए हैं। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।
-डॉ. जोगेंद्र, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, झज्जर।