फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Encroachment increased on the road of West Gambling Drain, driver upset

वेस्ट जुआ ड्रेन की सड़क पर बढ़ा अतिक्रमण, वाहन चालक परेशान

Thu, 12 Aug 2021 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Encroachment increased on the road of West Gambling Drain, driver upset
शहर के बीच से गुजरती वेस्ट जुआ ड्रेन को विकसित कर उसके दोनों तरफ आमजन की सुविधा के लिए बनाई गई सड़क अतिक्रमण की शिकार हो रही है। रेलवे रोड पर ड्रेन की सड़क के नुक्कड़ से कबीर बस्ती के आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे रेहड़ी वालों व अस्थायी दुकान वालों का कब्जा हो रहा है।
विज्ञापन

कबीर बस्ती के साथ-साथ तो इस सड़क के बीचोंबीच झुग्गियां डाल ली गई हैं। सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। रेलवे रोड के श्रीविश्वकर्मा चौक के पास ज्यादा भीड़ हो गई है। वाहन चालक देर तक जाम में फंसे रहते हैं। कहने को तो यहां पुलिस भी रहती है, मगर जाम की स्थिति से निजात नहीं मिलती।
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ रहा अतिक्रमण
वेस्ट जुआं ड्रेन पर एक साथ फल-सब्जी की कई-कई रेहड़ी सड़क पर खड़ी रहती हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। नाहरा-नाहरी रोड, काठ मंडी, गांधी मार्केट व रेलवे रोड से आने वाले जिन वाहन चालकों को दिल्ली-रोहतक रोड या फिर पुराने औद्योगिक क्षेत्र या फिर बराही-आसौदा की तरफ आना-जाना होता है, उनको ज्यादा दिक्कत यहां से निकलते समय उठानी पड़ती है। रेहड़ी व सब्जी वालों की अस्थायी दुकानें यहां ट्रैफिक व्यवस्था को बिगाड़ती हैं। कुछ सब्जी विक्रेता तो ड्रेन के डिवाइडर पर बैठकर सब्जी बेचते हैं तो कुछ अपनी रेहड़ी को सड़क पर लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों की लगती हैं लंबी लाइनें
यहां चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी अतिक्रमण रहता है। त्योहारी सीजन में राहगीरों को रास्ता नहीं मिल पाता। रेलवे स्टेशन से दिल्ली-रोहतक रोड व टीकरी बॉर्डर की तरफ आने-जाने के लिए किसानों के ट्रैक्टर व दूसरे वाहन भी आते हैं। इससे इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव रहता है। दिन में कई बार जाम विकराल बन जाता है। काठ मंडी से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तक वाहनों की कतारें लग जाती हैं तो रेलवे रोड से लेकर नाहरा-नाहरी रोड तक वाहन लाइनों में लगे नजर आते हैं। वाहन चालक कुणाल, कृष्ण, प्रदीप, मोहन, सुरेंद्र व राजेश ने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जाए। चलाया जाना चाहिए, ताकि राहगीरों व बाजारों में खरीददारी करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। सड़कों पर गलत तरीके से खड़ी रेहड़ियां जाम का कारण बन रही हैं, उनको हटवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed