फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Eight bullets found in former sarpanch Gullar's body, case registered

पूर्व सरपंच गुल्लर के शरीर में मिलीं आठ गोलियां, केस दर्ज

Sun, 22 Aug 2021 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Eight bullets found in former sarpanch Gullar's body, case registered
गांव नूना माजरा के पूर्व सरपंच सुरेंद्र उर्फ गुल्लर के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को पुलिस की निगरानी में हुआ। इस मौके पर काफी संख्या मेें ग्रामीण व परिचित नागरिक अस्पताल के शव गृह के पास मौजूद रहे। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस बल अस्पताल परिसर में और अंतिम संस्कार होने तक गांव में तैनात रहा।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को गुल्लर की 35 से अधिक गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश रही है या फिर अन्य कोई वजह यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के दौरान गुल्लर के शरीर में आठ गोलियां के खोल मिले हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सुरेंद्र उर्फ गुल्लर पर पूर्व में कई थानों में अनेक आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें से कई मामलों में वह बरी हो चुका था। शुक्रवार की शाम को उनके गैराज परिसर में स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियां हुई शरीर के पार
गुल्लर की हत्या के लिए अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। वारदात में स्वचालित हथियारों के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों ने गुल्लर के शरीर से आठ गोलियां के खोल निकाली हैं। कुछ गोलियां शरीर में लगकर पार हो गईं। उनके पेट, छाती व चेहरे पर अनेक गोलियां लगी हुई थी। शरीर में 20 से ज्यादा गोलियां लगी थीं।
चार भाईयों में सबसे छोटा और तीन बच्चों का पिता था गुल्लर
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गुल्लर का नूना माजरा के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। शव को एंबुलेंस से गांव ले जाया गया। इस दौरान गांव में पुलिस की कई गाड़ियां मौजूद रही। पूर्व सरपंच गुल्लर चार भाईयों में सबसे छोटा था। वह तीन बच्चों का पिता था।

एचएच सिटी चौकी में गुल्लर के साथी गांव सिलोठी के निवासी सितेंद्र की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह, गुल्लर, नूना माजरा का सुखविंदर और गोयला कलां का बिजेंद्र गैराज के परिसर में बैठकर हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान सलेटी रंग की स्विफ्ट कार से ड्राइवर को छोड़कर चार लोग उतरे और गुल्लर को लक्ष्य करके गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर वे चारों भागे, लेकिन हमलावर गुल्लर पर गोलियां बरसाते रहे। काफी गोलियां मारने के बाद हमलावर भाग गए।
- सत्येन्द्र, सदर थाना प्रभारी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed