{"_id":"610ed1e88ebc3e6fc174ddc1","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-delhi-hisar-special-train-timings-changed-bahadurgarh-news-rtk620310385","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-हिसार स्पेशल ट्रेन का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-हिसार स्पेशल ट्रेन का समय बदला
विज्ञापन
दिल्ली से हिसार के बीच चलने वाली वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 04089-04090 के प्रारंभिक स्टेशन और समय में रेलवे विभाग के बदलाव कर दिया है। अब यह गाड़ी पुरानी दिल्ली के बजाय नई दिल्ली-हिसार के बीच चलेगी। गाड़ी का रैक शनिवार को हिसार पहुंच जाएगा और यात्रियों को लेकर गाड़ी हिसार से रविवार की सुबह 5:15 पर प्रस्थान करेगी। रोहतक से गाड़ी को सुबह 7:48 पर सांसद अरविंद शर्मा हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना करेंगे।
पहले इस गाड़ी को पुरानी दिल्ली से शाम पांच बजे चलाने का समय निर्धारित किया गया था। अब यह गाड़ी पुरानी दिल्ली के बजाय नई दिल्ली से शाम 06:20 पर चलेगी। सामान्य रूप से चलती रही तो बहादुरगढ़ 19:14 पर आएगी और 20:03 पर रोहतक पहुंचेगी। रोहतक-भिवानी-हिसार के बीच यह सवारी गाड़ी बनकर चलेगी।
इसी प्रकार यह गाड़ी हिसार से सुबह 5:15 पर प्रस्थान कर 6:45 पर भिवानी और 7:46 पर रोहतक आएगी। रोहतक से प्रस्थान 7:48 पर होगा और बहादुरगढ़ स्टेशन पर 8:18 पर आकर 8.20 पर प्रस्थान कर नांगलोई के रास्ते सुबह 9:35 बजे नई दिल्ली के स्टेशन पर पहुंचेगी। दिल्ली सदर बाजार स्टेशन पर इस गाड़ी का ठहराव नहीं दिया गया है। जबकि सुबह के वक्त इस गाड़ी से यहां हजारों यात्री जा सकते हैं। दैनिक यात्रियों ने यहां भी गाड़ी का ठहराव देने की मांग की है।
विज्ञापन
यात्रियों ने जताई थी आपत्ति
बता दें कि पहले इस गाड़ी को दिल्ली स्टेशन से चलाने और समय को लेकर रेल यात्रियों ने अपनी असहमति जताई थी। यात्रियों ने कहा था कि जब यह गाड़ी सिरसा एक्सप्रेस के स्थान पर चलाई जा रही है तो फिर इसके समय में इतना बदलाव क्यों। रेल यात्रियों की मांग पर अब यह गाड़ी नई दिल्ली हिसार के बीच सिरसा एक्सप्रेस के समय पर चलेगी। इस गाड़ी से दिल्ली-रोहतक-भिवानी रूट पर सिरसा एक्सप्रेस की कमी पूरी होगी। बता दें कि सिरसा एक्सप्रेस को इस रूट से हटाकर गत 8 अगस्त से भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुडग़ांव के रास्ते तिलक ब्रिज तक चलाया जा रहा है।
सवारी गाड़ी की मांग
दिल्ली-रोहतक लाइन दैनिक रेल यात्री समिति ने सुबह के समय दिल्ली से रोहतक के बीच भी सवारी गाड़ी चलाने की मांग भी रेल मंत्रालय से की है। समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने कहा कि दिल्ली से रोहतक के बीच बहादुरगढ़ से सुबह 10:40 से पहले कोई भी सवारी गाड़ी फिलहाल उपलब्ध नहीं है, जिससे पीजीआई में जाने वाले और रोहतक में सरकारी व प्राइवेट नौकरी करने वाले यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें आर्थिक नुकसान तो उठाना ही पड़ता है, रोहतक आवागमन के लिए अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।