फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,DC reached the fields, investigated Girdawari

खेतों में पहुंच डीसी ने की गिरदावरी की जांच

Tue, 24 Aug 2021 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,DC reached the fields, investigated Girdawari
गांव दादनपुर व चांदपुर के खेतों में गिरदावरी की जांच करते डीसी श्याम लाल पूनिया। विज्ञप्ति - फोटो : Jhjhar
गांव दादनपुर, चांदपुर व ढाकला के खेतों में पहुंचकर सोमवार को उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने फसल की राजस्व विभाग की ओर से की गई गिरदावरी की जांच पड़ताल की। विभागीय अधिकारियों की ओर से की गई गिरदावरी रिकार्ड का खेतों में खड़ी फसलों के साथ मौके पर मुआयना करते हुए मिलान किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि गिरदावरी बहुत महत्वपूर्ण कार्य है इसलिए यह कार्य शत-प्रतिशत ठीक होना चाहिए। गिरदावरी के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों के आधार पर सरकार किसान हितैषी नीति बनाती है। ऐसे में गिरदावरी रिपोर्ट में सही आंकड़े आएं, इसके लिए ई-गिरदावरी प्रणाली अपनाई गई है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों को ई-गिरदावरी के लिए प्रशिक्षित किया गया है। पटवारी सजरे से किला नंबर देखकर आसानी से टैब में फसली ब्योरा एकत्रित करते हैं जिसकी जांच पड़ताल, गिरदावर, तहसीलदार व अन्य उच्च अधिकारियों की और से की जा रही है। ताकि फसली आंकड़ों की सही रिपोर्ट सरकार को भेजी जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने गांव ढाकला में जल निकासी की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव ढाकला के पार्क एवं व्यायामशाला का निरीक्षण करते हुए खेल मैदान में भरे पानी की निकासी के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा : किसान पोर्टल अपडेट करें सही जानकारी
डीसी ने कहा कि किसानों को ऑनलाइन पोर्टल मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर सही जानकारी देनी चाहिए। डीसी ने मौके पर किसानों से भी बातचीत करते हुए कहा कि कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त तक किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर आसानी से फसल का विवरण दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed