फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,BJP took out tricolor yatra amid security, garlanded the statues of martyrs

सुरक्षा के बीच भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

Thu, 12 Aug 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,BJP took out tricolor yatra amid security, garlanded the statues of martyrs
तिरंगा यात्रा में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Jhjhar
कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच भाजपा की ओर से बुधवार को झज्जर विधानसभा की तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुरक्षा की दृष्टि से जहां-जहां से यात्रा निकलनी थी, वहां पहले ही पुलिस को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

भाजपा की तिरंगा यात्रा शहर के राव तुलाराम चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई आंबेडकर चौक पर पहुंची और शहर के पुराना बस स्टैंड से होते हुए छिक्कारा चौक से निकलकर भगत सिंह चौक पर समाप्त हो गई। यात्रा के दौरान शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

युवा नेता आदित्य धनखड़ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि झज्जर जिला वीरों की जन्मभूमि है। जिले से हजारों की संख्या में जवान सेना में हैं। देश के लिए अनेकों मां भारती के सपूतों ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान ने कहा कि बॉर्डर पर हमारी मातृभूमि की रक्षा करने वाले इन सैनिकों को भी हम नमन करते हैं। जिनके कारण हम आज अमन चैन से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है जब कोई सैनिक अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देता है तो उस का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपट कर आता है। जब हमारे देश का खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक प्राप्त करता है तो उसके हाथ में तिरंगा होता है।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष केशव सिंघल, आनंद सागर, संदीप देशवाल, पूर्व मंत्री कांता देवी, पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान, राज पारीक, सुनीता धनखड़, प्रमोद बंसल प्रधान झज्जर गौशाला, प्रवीण गर्ग वाइस चेयरमैन, गोपाल गोयल, नरेश बेडवाल, नीरज, प्रेम ग्वालीशन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed