फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Bar head and doctor dispute: Another attempt at reconciliation

बार प्रधान और चिकित्सक विवाद : सुलह की एक और कोशिश

Tue, 10 Aug 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Bar head and doctor dispute: Another attempt at reconciliation
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान व सामान्य अस्पताल के चिकित्सक के बीच छिड़ा वर्चस्व का विवाद नौ दिन बाद भी नहीं सुलझ पाया। वकील जहां अपनी मांगों को लेकर पिछले 7 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वहीं, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक व कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों की एसोसिएशन ने भी चेतावनी दी हुई है कि यदि इस मामले में पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोताही बरती और शासन व प्रशासन ने नागरिक अस्पताल की चिकित्सक निशा डाबर के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो पूरे हरियाणा की मेडिकल एसोसिएशन हड़ताल पर चली जाएगी। सोमवार को भी वकीलों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन

वकीलों ने मेडिकल एसोसिएशन की उस विज्ञप्ति पर भी रोष जताया, जिसमें बार प्रधान के लिए अभद्र व्यक्ति शब्द का इस्तेमाल किया गया है। बार के पूर्व प्रधान नरेश झामरी, बार एसोसिएशन के उप-प्रधान राजकुमार वत्स सहित अन्य अधिवक्ता बार प्रधान अजीत सोलंकी के समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल एसोसिएशन को यह सोचना चाहिए कि बार प्रधान अजीत सोलंकी निर्वाचित अध्यक्ष है और तीसरी बार प्रधान बनाए गए हैं। समाजसेवा के लिए हमेशा सोलंकी ही नहीं, बल्कि अन्य अधिवक्तागण हमेशा आगे बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। ऐसे में उनके लिए इस प्रकार की टिप्पणी करना अशोभनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने इस मामले में मंगलवार को कोई फैसला लिए जाने की बात कही है। मंगलवार को हरियाणा बार एसोसिएशन के चेयरमैन भी मामले में एसपी से मिलने आ रहे हैं। जबकि एसपी ने मामले के समाधान के लिए अधिवक्ताओं को मंगलवार तक का समय दिया हुआ है। बार एसोसिएशन के सचिव राजकुमार वत्स का कहना है कि एसपी से मिलने के बाद हाउस की बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed