{"_id":"6865864dd8cb36981d0ea3eb","slug":"jhajjar-asis-health-suddenly-deteriorated-died-during-treatment-bahadurgarh-news-c-17-roh1004-683515-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के एएसआई की अचानक बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के एएसआई की अचानक बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान मौत
Thu, 03 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में एएसआई की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
झज्जर निवासी एएसआई सुनील कुमार (48) लंबे समय से सोनीपत पुलिस लाइन में तैनात थे। वह 15 दिन से अवकाश पर थे। कुछ समय पूर्व उन्हें सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर प्रमोशन मिला था, लेकिन एक शिकायत के चलते उन्हें दोबारा एएसआई पद पर डिमोट कर दिया गया था।
सुनील कुमार के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटा पुलिस विभाग में सिपाही है और मधुबन ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है, जबकि बेटी गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात को उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।