{"_id":"6772fc151e6d8866ed075720","slug":"jfa-jhajjar-team-won-the-football-maha-kumbh-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111966-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जेएफए झज्जर की टीम ने जीता फुटबाॅल महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जेएफए झज्जर की टीम ने जीता फुटबाॅल महाकुंभ
Tue, 31 Dec 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
बादली। बादली में चल रहे फुटबाॅल महाकुंभ का फाइनल मैच जेएफए झज्जर की टीम ने जीता, जबकि डाबोदा उपविजेता रही। जेएफए झज्जर की टीम को एक लाख और डाबोदा को 71 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच देखने के लिए जिला फुटबाॅल एसोसिएशन की ओर से अशोक गुलिया और दयानंद ठेकेदार सहित सैकड़ों की संख्या में फुटबाॅल प्रेमी मौजूद रहे।
सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में पहला मुकाबला एफसी झज्जर और डाबोदा के बीच हुआ। आधे समय से पहले डाबोदा ने एक गोल दागकर मैच में बढ़त बना ली। एफसी झज्जर के खिलाड़ी पूरे मैच में गोल के लिए संघर्ष करते रहे। निर्धारित समय में कोई गोल करने में झज्जर के खिलाड़ी सफल नहीं हो सके और डाबोदा की टीम ने मुकाबला जीतकर फाइनल में स्थान बनाया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जेएफए झज्जर और एमआरएफसी हसनपुर के बीच हुआ।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल के लिए प्रयास किए लेकिन कोई भी कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद पेनाल्टी शूट-आउट में हसनपुर की टीम ने 4 गोल किए, जबकि झज्जर ने 5 गोल दागकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देर शाम डाबोदा और जेएफए झज्जर के बीच खेला गया। जेएफए झज्जर के खिलाड़ियों ने आधे समय बाद एक गोल दागकर बढ़त बनाई और मैच की आखिरी 2 मिनट में भी दूसरा गोल किया और फाइनल मुकाबला जीता। वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली हसनपुर और एफसी झज्जर की टीमों को 11-11 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन
सभी टीमों के लिए 5 दिनों तक रहने और खाने का प्रबंध भी आयोजन कमेटी की ओर से किया गया। आयोजकों की ओर से झज्जर टीम के खिलाड़ी को मैन ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। इस अवसर पर सोसाइटी के प्रधान विक्की, रामभगत, अशोक शोकी, अरविंद गुलिया, आदित्य धनखड़, पूर्व विधायक नरेश प्रधान, गुलिया खाप प्रधान विनोद बादली, दयानंद ठेकेदार, मामन ठेकेदार, अरविंद गुलिया, पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र बामड़ौला और प्रीतम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद