फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jewelery and cash theft by entering the house

मकान में घुसकर आभूषण और नकदी चोरी

Tue, 15 Feb 2022 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash theft by entering the house
साल्हावास। गोरिया गांव में एक मकान में घुसकर चोरों ने आभूषणों व नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। जहां से एफएसएल टीम ने सुबूत भी जुटाए हैं।
विज्ञापन

गांव गोरिया निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह गांव खोरड़ा में शादी में गया था। वह शादी से रात करीब 11:15 घर आ गया था और मकान पर कोई ताला नहीं लगा रखा था। मकान के अंदर का मेन गेट खुला था। एक कमरे में अलमारी रखी थी जबकि दूसरे कमरे में उसकी मां सो रही थी और छत पर चौबारे में वह व उसके बच्चे सो रहे थे। जब सुबह उसकी माता तारावती ने उठकर देखा तो दूसरे कमरे में जिसमें सामान रखा था वह सब बिखरा पड़ा था और दोनों अलमारियां खुली पड़ी थीं। अलमारी में उसने चेक किया तो एक सोने का हार, सोने की चेन, दो सोने की अंगुठी, दो सोने के कड़े एक से का मंगलसूत्र दो जोड़ी कानों के बाले व करीब 12 हजार रुपये चोरी किए गए थे। झाडली चौकी के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed