फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jat Reservation issue, jat leader shown theirs strenth once again

'इस बार जाट आंदोलन झेल नहीं पाएगी सरकार'

Sun, 23 Aug 2015 11:38 PM IST
झज्जर
झज्जर Updated Sun, 23 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति में जाट नेताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार को जमकर कोसा। जाट नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि इस बार जो आंदोलन होगा, उसे सरकार झेल नहीं पाएगी। रविवार को गांव ढाकला में आयोजित इस बैठक में भारी तादाद में जाट समुदाय के लोग पहुंचे जिसकी अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडेंट हवा सिंह सांगवान ने की।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जाटों का दमन किया जा रहा है। आरक्षण जाटों के लिए बड़ा मुद्दा है, मगर अब आरक्षण हासिल करने के साथ-साथ इस दमनचक्र को भी बंद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाटों का दमन करने के लिए पाकिस्तान से आए लोगों के हाथों में सत्ता सौंपी गई है। बहुत बड़ी साजिश के तहत उन लोगों के हाथ में प्रदेश की कमान सौंप दी गई है, जिन्हें राजनीति का जरा भी अनुभव नहीं है। वे लोग अब एक जाति विशेष को महत्व दे रहे हैं।
विज्ञापन


बाकी जातियों का विशेषकर जाटों का दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दमनचक्र को बंद करने के लिए पूरे जाट समुदाय को एक होकर जोश और होश दोनों के साथ संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को पवनजीत बनवाला, डॉ. ओमप्रकाश धनखड़, कर्नल शेरसिंह कादयान, कैप्टन मानसिंह दलाल, देवेन्द्र धनखड़ प्रधान धनखड़ 12, डॉ. चांदसिह अहलावत, .विनोद बाला, सुनीता दहिया, ताराचन्द जाखड़, कंवर सिंह धनखड़, विरेन्द्र कादयान, जगदीश गुलिया, प्रकाश माजरा, उमेद सिंह अहलावत आदि ने भी संबोधित किया। मीटिंग के बाद जाट ब्रिगेड के लिए युवाओं की भर्ती भी की गई तथा उनको शारीरिक अभ्यास भी कराया गया। 150 से ज्यादा जाट, जाटनियों ने जाट ब्रिगेड में अपना रजिस्ट्रेशन कराया।  

जेली, लाठी रखने का किया आह्वान

सांगवान ने जाट समुदाय के लोगों से हर कार्यक्रम, धरना, प्रदर्शन या किसी भी बैठक में शामिल होते समय अपने साथ जेली व लाठी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जाट अपना आंदोलन पूरी तरह अनुशासन में रहकर करेंगे। इसके बावजूद भी अगर कोई जाटों के आंदोलन में आड़े आया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। वही लाठी व जेली हथियार बन जाएंगी।

लोगों को साथ लेकर चलने का किया आह्वान

उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां भी आंदोलन किया जाए वहां के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी में नहीं डालना चाहिए। उन्होंने कहा हमारा आंदोलन लोगों को साथ लेकर होगा। इस बार जो आंदोलन होगा, उसे सरकार झेल नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि आरक्षण पाने के लिए जाटनियों ने अपने लाल न्यौछावर कर दिए हैं। उनका बलिदान जाया नहीं जाएगा।

सांसद सैनी को बताया सरकार का मोहरा
कमांडेंट हवासिंह सांगवान ने कहा कि जाटों के खिलाफ बयानबाजी करने वाला भाजपा सांसद राजकुमार सैनी सरकार का मोहरा है। सरकार उसे जाटों के खिलाफ प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सांसद सैनी अनाप-शनाप बयानबाजी से जाटों को भड़काना चाहते हैं, ताकि जाट आवेश में आकर कोई गलत कदम उठाएं तथा उनका आंदोलन कमजोर हो जाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार की एक गहरी चाल है।
इसलिए जाटों को सांसद सैनी के बयानों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के दावे करने वाले प्रधानमंत्री का 56 इंच का सीना उस समय क्यूं सिकुड़ जाता है, जब एक सांसद सभी नियमों को अनदेखा कर इस तरह की बयानबाजी करते हैं।


भूगोल बदलने पर मजबूर न करे सरकार

आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनजीत बनवाला ने कहा कि जाटों ने आज तक कई इतिहास रचे हैं। अब सरकार उन्हें इतना मजबूर न करे कि वे देश का भूगोल बदलने पर ही मजबूर हो जाएं। वहीं संघर्ष समिति की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष विनोद बाला ने कहा कि देश की सेना व पुलिस में जाटों की बड़ी संख्या है। अगर वे बगावत पर उतर आए तो नेताओं को उनके सरकारी बंगलों में भी छुपने की जगह नहीं मिलेगी।
फोटो संख्या 20 से 25 व 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed