फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Japan's NHK channel shoots international documentary film on Sunil Jaglan

Jhajjar-Bahadurgarh News: जापान के एनएचके चैनल ने सुनील जागलान पर शूट की अंतरराष्ट्रीय डाॅक्यूमेंट्री फिल्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Japan's NHK channel shoots international documentary film on Sunil Jaglan
05जेएनडी07: सुनील जागलान पर बीबीपुर गांव में डाक्यूमेंट्री शूट करते हुए जापानी फिल्म मेकर नोमूर
जींद। जापान के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रसारण चैनल एनएचके ने भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सरपंच व प्रोफेसर सुनील जागलान के अंतरराष्ट्रीय स्तर के जनजागरण अभियानों पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री शूट की है। यह शूटिंग जिले के बीबीपुर गांव में की गई जहां जापानी फिल्म मेकर नोमूरा यूसूकी ने जागलान के क्रांतिकारी प्रयासों को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री में जागलान के प्रमुख अभियान लाडो राइट्स, सेल्फी विद डॉटर, बेटियों के नाम नेमप्लेट, लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने का अभियान और सेल्फी अंगेस्ट डॉवरी को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसमें जागलान की टीम के सदस्यों की भूमिका भी उभरकर सामने आई।
विज्ञापन

एनएचके के डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर नोमूरा यूसूकी ने जागलान के कार्यों की प्रशंसा की और कहा, जापान में सुनील जागलान के अभियानों के बारे में पढ़ने को मिला है। यह प्रयास न केवल भारत के लिए, बल्कि वैश्विक स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल है। यह डॉक्यूमेंट्री जागलान के वैश्विक प्रभाव का एक और प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 30 से अधिक देशों में उनके जीवन और कार्यों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्में निर्मित हो चुकी हैं, जिन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। सुनील जागलान ने कहा कि यह अत्यंत प्रेरणादायक है कि उनके अभियानों की गूंज डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से जापान तक पहुंच रही है। वहां भी महिला शोषण की समस्या गंभीर है।

बाक्स
पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सक्रिय सुनील जागलान ने बेटी बचाओ से लेकर सेल्फी विद डॉटर, बेटियों के नाम नेमप्लेट, पीरियड चार्ट, एक पेड़ लाडो के नाम, विमेन हैप्पीनेस चार्ट, लाडो पंचायत अभियान शुरू किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहा है। सुनील जागलान न्यूयॉर्क टाइम्स में पहले पेज पर पूर्ण प्रोफाइल प्रकाशित होने वाले पहले भारतीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed