फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Japan's Mai Hata reached Naugaon to see organic farming

Jhajjar-Bahadurgarh News: जापान की माई हटा जैविक खेती देखने नौगांव पहुंची

Sun, 04 Aug 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 04 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Japan's Mai Hata reached Naugaon to see organic farming
03jjrp19 नौगांव में प्राकृतिक खेती का निरीक्षण करते हुए जापानी किसान माई हटा।संवाद
साल्हावास। क्षेत्र के गांव नौगांव में जैविक खेती का निरीक्षण करने के लिए जापान की महिला माई हटा किसान नीलम आर्य के खेतों में पहुंची। उन्होंने किसान दंपती से हरियाणा में की जाने वाली खेती के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

नीलम आर्य के फार्म हाउस पर पहुंचकर किसान परिजनों को राम-राम कहकर स्वागत किया और किसान दंपति के साथ खेतों में घूमकर वर्तमान में बोई गई कपास व बाजरे की फसल का निरीक्षण किया। नीलम आर्य ने बताया कि जापानी महिला किसान माई हटा 2016 से उनके प्राकृतिक उत्पाद खरीद रही है। 2016 में प्रधानमंत्री से कृषि रतन अवॉर्ड मिलने पर नीलम आर्य को प्रोत्साहन देने आई थी। इस दौरान उन्होंने जापान में की जाने वाली खेती के बारे में किसान दंपति को अवगत कराते हुए बताया कि जापान में मुख्य कृषि फसल चावल, मक्का, गेहूं, सोयाबीन, जौ, मूंगफली, रेपसीड और जई हैं। मुख्य ग्रीष्मकालीन मौसम की फसल चावल, मक्का, सोयाबीन और मूंगफली हैं। गर्मियों की फसल आम तौर पर मई से जून के बीच बोई जाती हैं और अगस्त से नवंबर के बीच काटी जाती हैं। उन्होंने जापान के खानपान के बारे में भी अपने विचार साझा करते हुए बताया आम तौर पर घर पर पकाए जाने वाले पारंपरिक जापानी भोजन में चावल, मिसो सूप और तीन व्यंजन होते हैं। अकसर मांस या मछली, एक सब्जी और एक अचार वाला व्यंजन, जो लगभग हर घर में बनाया जाता है।
विज्ञापन



गाय का दूध निकालना भी सीखा

जापानी किसान माई हटा ने नीलम आर्य के घर में पालतू गाय का दूध निकालना भी सीखा और दूध को पीकर आनंद महसूस किया। उन्होंने कहा कि गाय के दूध के बारे में सुना है कि यह गुणकारी होता है। वे जब भी हरियाणा आती हैं तो गाय के दूध का सेवन करना नहीं भूलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed