फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jam on Rohtak-Delhi road due to heavy rain

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज बारिश से रोहतक-दिल्ली मार्ग पर लगा जाम

Sat, 10 Aug 2024 06:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 10 Aug 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Jam on Rohtak-Delhi road due to heavy rain
बहादुरगढ़। यूं तो पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है, लेकिन शुक्रवार को बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहा। कुल 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर में कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

पहर बाद आसमान में फिर काले बादल छा गए और चार बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी का दौर फिर शुरू हुआ। यह कुछ मिनटों का ही रहा। शाम 5 बजकर 55 मिनट पर हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। यह तेज बारिश में बदल गई। करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। इस दौरान शहर की सड़कों पर जहां पानी जमा हो गया। दिल्ली-रोहतक रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बारिश के बाद शहर की निचली कॉलोनियों महाबीर पार्क, झज्जर रोड, मांडोठी बाजार, छोटूराम नगर, सैनीपुरा, देव नगर, सब्जी मंडी, रेलवे रोड, बराही फाटक के पास, सेक्टर-6 की सड़कों पर पानी जमा हो गया। हालांकि यह पानी बारिश बंद होने के चंद मिनटों बाद ही निकल गया। बारिश होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



बारिश के लिए वरदान है यह बारिश

इस समय खेतों में धान की फसल खड़ी है और इसे बारिश की बेहद जरूरत है। यह बारिश फसल के लिए फायदेमंद है। किसानों का कहना है कि जुलाई के महीने में कम बारिश हुई थी। इससे उन्हें फसल खराब होने की चिंता सता रही थी, लेकिन जुलाई के अंतिम दिन और अगस्त की शुरुआत से बादल लगातार बरस रहे हैं। इससे फसल अच्छी होगी और उन पर लागत भी कम आएगी। शुक्रवार को दिन भर हुई बारिश की मात्रा 7 एमएम दर्ज की गई। देर रात तक बारिश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed