{"_id":"57d5b2504f1c1b9421317fd1","slug":"jail-rapist-soldier-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्यकर्मी ने युवती के साथ किया रेप, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्यकर्मी ने युवती के साथ किया रेप, जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत जिले के मतलौडा गांव के एक सैन्यकर्मी की ओर से झज्जर में एक गांव की युवती के साथ बहला फुसलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। युवती ने सैन्यकर्मी पर रेप करने की शिकायत महिला थाने में दी। जिस पर कार्यवाही करते हुए सैन्यकर्मी पर मामला दर्ज किया गया। रविवार को युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी की मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि सैन्यकर्मी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ रेप किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि 5 सितंबर को शहर के महिला थाने में जिले के एक गांव की युवती ने उसके साथ बहला फुसलाकर रेप करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार युवती ने बताया कि सैन्यकर्मी ने उसे शादी का झांसा देकर बाहर ले जाकर उसके साथ रेप किया है।
जब आरोपी युवक से शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जिस पर युवती ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती की शिकायत के आधार पर महिला थाने में सैन्यकर्मी पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई और युवक को रविवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।