{"_id":"69df9dcc00ae4a93da04bcc7","slug":"jail-lok-adalat-organized-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-133927-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जेल लोक अदालत का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जेल लोक अदालत का किया आयोजन
Thu, 16 Apr 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
15jjrp06- झज्जर। जेल लोक अदालत में समस्या सुनते सीजेएम। स्रोत- आयोजक
झज्जर। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के आदेशानुसार जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। सचिव एवं सीजेएम विशाल के समक्ष चार मामले रखे गए जिनमें तीन मामलों का मौके पर निपटारा किया गया।
सीजेएम विशाल ने जिला जेल में प्रत्येक बैरक का निरीक्षण किया। वहां रह रहे प्रत्येक कैदी व बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जेल में साफ-सफाई व पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इसके अलावा कोई भी कैदी या बंदी ऐसा न हो जिसके पास वकील न हो। किसी कैदी या बंदी की अपील पेंडिंग ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। सीजेएम विशाल ने बताया कि जिला जेल में हर महीने में हेल्थ चेकअप कैंप आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
इस मौके पर जेल अधीक्षक सेवा सिंह, उप जेल अधीक्षक सत्यभान, संदीप दांगी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत व क्लर्क सोमबीर मौजूद रहे।