फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jaat poletician yaspal malik, jatt news, cancel case agenst jjat youth

जाटों को इंसाफ नहीं मिला तो होगा आंदोलन : यशपाल मलिक

Mon, 25 Apr 2016 01:47 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Mon, 25 Apr 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
jaat poletician yaspal malik, jatt news, cancel case agenst jjat youth
जाट बैठक करते हुए - फोटो : bureau
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज  मुकदमे रद्द कराने और न्याय पाने के लिए जाटों को आंदोलन करना होगा, लेकिन इस बार आंदोलन नेतृत्व विहीन और हिंसक नहीं होना चाहिए। वह रविवार को गांव छारा में हुई जाटों की पंचायत को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के आरोप में जेलों में बंद लोगों को रिहा करने, उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने, आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने और केंद्र में भी आरक्षण देने आदि मांगों को लेकर रविवार को गांव छारा में जाटों की पंचायत हुई।
विज्ञापन


पंचायत का आयोजन योगदानी आजाद सहयोग सेवा समिति ने किया। पंचायत में कई जिलों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। पंचायत में अपने विचार व्यक्त करते हुए जाट नेता यशपाल मलिक ने बताया कि देशभर के जाटों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए आगामी 10 मई को दिल्ली में जंतर-मंतर पर जाटों की सभा होगी। मांगें पूरी कराने के लिए उन्होंने आंदोलन को जरूरी बताया। लेकिन कहा कि इस बार आंदोलन नेतृत्व विहीन नहीं होना चाहिए और हिंसक नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में संकट की घड़ी है। राज्य सरकार मेरे समर्थकों का उत्पीड़न कर रही है। सरकार को नामजद लोगों के खिलाफ लगाई कई संगीन धाराएं हटानी होंगी और मुकदमे वापस लेने होंगे। मास्टर साहब सिंह ने उन परिवारों को तुरंत आर्थिक मदद देने की मांग की जिन परिवारों के सदस्य आंदोलन के दौरान दुनिया से चले गए।


उन्होंने कहा कि अगले 5-6 दिन में जाटों के सभी संगठनों में तालमेल बनाकर अपनी मांगों को लेकर संगठित प्रयास किए जाएंगे। योगदानी आजाद सहयोग सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र समेत गांव के काफी युवाओं  ने भी पंचायत में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed