{"_id":"64a1cd68f775591ea60a6cc9","slug":"jaat-fair-in-london-haryanvi-songs-dance-and-delicious-dishes-were-celebrated-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-892-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लंदन में जाट मेला... हरियाणवीं गीत, नृत्य और लजीज व्यंजन की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लंदन में जाट मेला... हरियाणवीं गीत, नृत्य और लजीज व्यंजन की रही धूम
Mon, 03 Jul 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लंदन में रहने वाले बहादुरगढ़ क्षेत्र के लोगों ने वहां पर जाट मेले का आयोजन किया। मेले में हरियाणा के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। हरियाणा के लोकगीत और यहां की सांस्कृतिक विरासत की झलक मेले में रही। बच्चों ने यहां के खेल खेले और यहां के लजीज व्यंजन सबको पसंद आए। मेले परिसर को एक दिन के लिए लघु हरियाणा बना दिया।
इस मेले के संयोजक सेक्टर-6 बहादुरगढ़ के मूल निवासी रोहित अहलावत ने फोन पर मेले के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह छठा जाट मेला था। कार्यक्रम की शुरुआत दादा भैया खेड़ा की पूजा से हुई। उसके बाद मेले में मौजूद लोगों ने किसानों के मसीहा चौ. छोटूराम को एक गीत के माध्यम से श्रद्धांजलि देकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मेले में 185 पुरुष, 205 महिलाएं और 80 बच्चों ने भाग लिया। मेले का मुख्य आकर्षण हरियाणवी गीत, कबड्डी, रस्साकशी, बच्चों की बोरी रेस और कोलड़े वाली दुल्हैंडी रहे। इस मौके पार देशी खानपान को ध्यान में रखते हुए गुलगुले, मीठी सुहाली, पेठा-पूरी, कढ़ी-चावल, घेवर, जलेबी और देशी लस्सी परोसे गए। पुरुष भारतीय परिधान के अनुसार धोती-कुर्ते, कुर्ते-पायजामे और खंडवे में नजर आए, तो महिलाएं दामण-कुर्ते और सूट-सलवार में अत्यंत सुंदर लग रही थी।
इस अवसर पर निशा अहलावत, रेखा लाकड़ा और अंजलि दूहन ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किए। वहीं सोनिया मान सांगवान ने देशी नृत्य प्रस्तुत किया। गौरी धनखड़ व न्याय धनखड़ ने डांस करके वाह-वाही बटोरी। इस कार्यक्रम में प्रवीण अहलावत, संजय देशवाल, विक्रम रावत, सॉलिसिटर ईश्वर सिंह, विजयन्त अहलावत, हरीश दिया, मोना अहलावत, विनी देशवाल और सुनीता ग्रेवाल इत्यादि ने मुख्य रूप से भागीदारी की। मेले के समापन पर भारतीय राष्ट्रीय गान जन-गण-मन की गूंज ने सिद्ध किया कि भारतीय प्रतिभा अब हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
-फोटो 55 : मेले में शामिल पुरुषों ने खिंचवाया सामूहिक फोटो।
-फोटो 56 : सामूहिक फोटो खिंचवाने में महिलाएं भी नहीं रही पीछे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --