फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ITI's first merit list released, merit of Copa and Electrician in Gudha ITI was 105 percent

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई की पहली मेरिट सूची जारी, गुढ़ा आईटीआई में कोपा व इलेक्ट्रीशियन की मेरिट 105 प्रतिशत रही

Fri, 04 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 04 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
ITI's first merit list released, merit of Copa and Electrician in Gudha ITI was 105 percent
03jjrp14- आईटीआई में दा​खिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत-संस्थान
झज्जर। आईटीआई की पहली मेरिट सूची वीरवार को जारी की गई। झज्जर एट गुढ़ा आईटीआई की विभिन्न ट्रेड में सबसे ज्यादा 105 प्रतिशत मेरिट सूची जारी हुई। मेरिट सूची जारी होने के बाद पांच विद्यार्थियों के कागजातों के सत्यापन का काम किया गया। इसमें से कुल चार ने फीस जमा करवाई है। इसके अलावा दो के फार्म कमियों की वजह से रिजेक्ट कर दिए गए।
विज्ञापन

कागजातों के सत्यापन का काम पांच जुलाई तक आईटीआई स्तर पर किया जाएगा। सत्यापन होने के बाद फीस के लिए लिंक जारी किया जाएगा, जहां तीन से आठ जुलाई तक फीस भरे जाने के साथ ही विद्यार्थियों को सीट अलॉट कर दी जाएगी। संस्थान के प्राचार्य जीतपाल ने बताया कि उसके बाद 9 जुलाई को खाली सीटों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

9 व 10 जुलाई को ऑप्शन भरने के लिए फिर से पोर्टल ओपन किया जाएगा। 11 जुलाई को दूसरी राउंड की मेरिट कम सीट अलाटमेंट की सूची जारी की जाएगी। 11 से 12 और 14 जुलाई को कागजातों की फिजिकल सत्यापन आईटीआई स्तर पर की जाएगी। इसके बाद 11 से 15 जुलाई को फीस जमा करके सीट अलाट की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीसरे राउंड में 16 जुलाई को खाली सीटें जारी की जाएंगी। 16 से 19 जुलाई तक विकल्प भरने के लिए पोर्टल ओपन किया जाएगा। 22 जुलाई को तीसरे राउंड की मेरिट सूची जारी की जाएगी। 22 से 26 जुलाई तक आईटीआई स्तर पर कागजातों का फिजिकल सत्यापन होगा। 22 से 27 जुलाई तक फीस जमा होने के साथ ही सीट अलॉट की जाएगी।


ट्रेड के अनुसार मेरिट सूची
ट्रेड अधिकतम न्यूनतम
कोपा 105 69
रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग 87 52
ड्राफ्टमैन सिविल 71 60
इलैक्टि्रशियन 105 80
प्लंबर 81 57
फिटर 97 65
मैकेनिकल डीजल 100 66
मैकेनिक मोटर 104 61
वैल्डर 85 64
वायरमैन 88 66
मैकेनिक ट्रैक्टर 77 52
सिविंग टेक्नालॉजी 73 61
इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक 99 58
वुड वर्क टेक्नीशियन 97 58
सोलर 102 57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed