{"_id":"61438db18ebc3e83b437df47","slug":"iti-admission-start-from-today-jhjhar-news-rtk624201023","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में आज से दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में आज से दाखिले शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मातनहेल में सत्र 2021-22 में 520 सीटों पर दाखिले होंगे। दाखिला के लिए प्रक्रिया वीरवार को शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और दस्तावेज भी आवेदन फार्म के साथ जमा करवाने होंगे। संस्थान में 15 ट्रेड में दाखिले होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। वेबसाइट पर दाखिले की अनुसूची, दाखिला लेने कि प्रक्रिया का ब्योरा सहित संस्थान कि सीटों कि जानकारी भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस बार संस्थान में 15 ट्रेड में 520 सीटों पर दाखिले होने हैं। मातनहेल संस्थान की सभी सीटें एनसीवीटी मोड में हैं। उन्होंने बताया की आवेदनकर्ता फार्म के साथ निर्धारित सभी दस्तावेजों का ब्योरा जरूर भरें। दाखिला फीस भी ऑनलाइन जमा करवानी होगी। आवेदन फार्म के साथ दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, आरक्षण प्रमाण पत्र, बैंक कॉपी, चरित्र प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर समेत ई-मेल आईडी भी अपलोड करनी होगी। इसके बाद सीट अलॉट होने के बाद अगली प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी।