{"_id":"6352f8f4cb6e2a37d42ba41d","slug":"it-was-decided-to-become-sarpanch-unopposed-in-asauda-siwan-and-new-village-saiyan-village-bahadurgarh-news-rtk66154947","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में चुने गए निर्विरोध सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों में चुने गए निर्विरोध सरपंच
विज्ञापन
बहादुगरढ़। खंड के दो गांवों में सरपंचों का चुनाव निर्विरोध हो गया है। हालांकि एक गांव में सहमति बनी और दूसरे में प्रतिद्वंद्वी का नामांकन रद्द हो गए। इस तरह नया गांव सैनियान से रोहताश को सरपंच चुना गया जबकि आसौदा सिवान से संदीप सरपंच बनने तय हैं।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आसौदा सिवान मेें विनोद और रोकी का नामांकन रद्द किया गया। दोनों पिता-पुत्र हैं। चौथा नामांकन ओमप्रकाश का था, जो संदीप के पिता हैं। ओमप्रकाश ने एहतियात के तौर पर नामांकन भरा था, जो शुक्रवार को वापस ले लिया गया। ऐसे में संदीप का एकमात्र नामांकन रह गया। उसे निर्विरोध सरपंच निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं नया गांव सैनियान में सरपंच पद के कुल छह नामांकन थे। इनमें से दो नामांकन तो कवरिंग के तौर पर थे। बाकी चार नामांकन मुख्य थे। इनमें रोहताश के अलावा पूर्व सरपंच जगबीर, रघबीर, कृष्ण और धीरज का नामांकन था। बाकी सभी पांच नामांकन वापस ले लिए गए। इसके लिए गांव में बैठक की गई और रोहताश के नाम पर सहमति बनी। इस पर गांव के लोगों ने निर्विरोध निर्वाचित सरपंच को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इन दोनों गांवों में 14 पंच भी निर्विरोध चुने जाने तय हो गए हैं। नया गांव सैनियान में तो कुल नौ वार्ड हैं, जिनमें से छह में एक-एक प्रत्याशी रह गए। अब केवल तीन वार्डों में चुनाव होगा। वहीं आसौदा सिवान में कुल 11 वार्ड में से आठ वार्डों में निर्विरोध चुनाव हो गया। अब तीन वार्डों में चुनाव के लिए मतदान होगा। उधर, अन्य गांवों में भी पंचायत सदस्य तो काफी संख्या में निर्विरोध चुनकर आए हैं।