फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It started raining, the cold started increasing

Jhajjar-Bahadurgarh News: पड़ने लगी औस, बढ़ने लगी ठंड

Fri, 17 Nov 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
It started raining, the cold started increasing
बहादुरगढ़। मौसम बदल रहा है। रात को ओंस पड़ने लगी है। ठंड लगातार बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में रोज गिरावट आ रही है। विशेषज्ञों ने मानना है कि दिन के तापमान में अगले चार से पांच दिनों में एक से दो डिग्री कमी होगी।
विज्ञापन

सुबह के समय अब ओंस अच्छी खासी पड़ रही है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में सुबह और ज्यादा ठंडी होगी। बारिश की उम्मीद अगले छह से सात दिनों तक नहीं है। वीरवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 17 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 43 से 100 प्रतिशत तक है। सूर्य देव भी आसमान में हल्के ही चमक रहे हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा पड़ सकता है। 21 नवंबर तक अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। यानी दिन में थोड़ी ठंडक बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री तो न्यूनतम 12 से 13 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे उत्तर भारत मेें पिछले करीब एक हफ्ते से शुष्क मौसम बना हुआ है। यह स्थिति अगले करीब 10 दिनों तक और बनी रह सकती है। इस बीच एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस 18 नवंबर को उत्तर भारत की पहाड़ियों में जरूर आ रहा है।
विज्ञापन



---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed