फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It is important to protect yourself from heat stroke, avoid going out in the afternoon: DC

लू से बचाव जरूरी, दोपहर में बाहर निकलने से बचें : डीसी

Mon, 25 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
It is important to protect yourself from heat stroke, avoid going out in the afternoon: DC
झज्जर। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने जिलेवासियों से बढ़ती गर्मी और लू के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी और लू शरीर पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। अससो हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। डीसी ने कहा कि गर्मी में पर्याप्त पानी पीना अत्यंत आवश्यक है, भले ही प्यास महसूस न हो। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी, छाछ एवं अन्य घरेलू पेय पदार्थों का सेवन लाभकारी होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। सिर को टोपी, छाता, पगड़ी या दुपट्टे से ढककर रखें। धूप में निकलते समय चश्मा, जूते अथवा चप्पल का प्रयोग अवश्य करें। यात्रा के दौरान अपने साथ पर्याप्त पानी रखें। यदि किसी व्यक्ति को बाहर कार्य करना आवश्यक हो तो वह सिर, गर्दन एवं चेहरे पर गीला कपड़ा रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि हीट स्ट्रोक, हीट रैश एवं हीट क्रैम्प के लक्षण जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना अथवा बेहोशी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की कि पशुओं को छायादार स्थान पर रखें तथा उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाएं।


कार्यस्थलों पर हो ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था
उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रमिकों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सीधे सूर्य की रोशनी में कार्य करने से बचाया जाए। गर्भवती महिलाओं एवं बीमार श्रमिकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed