फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It is important for youth to be healthy: Brijesh Kaushik

युवाओं का स्वस्थ होना जरूरी : बृजेश कौशिक

Thu, 10 Feb 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
It is important for youth to be healthy: Brijesh Kaushik
युवाओं का स्वस्थ होना जरूरी : बृजेश कौशिक
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
व्यक्तित्व का विकास केवल अच्छे कपड़ों और सुडौल शरीर से नहीं होता: सुनीता
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। युवाओं के नेतृत्व में फिट इंडिया आंदोलन, युवा आरोग्य एवं सकारात्मक जीवन शैली को बेहतर बनाने के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन की तरफ से महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम अधिकारी बृजेश कौशिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य उर्मिला भोगरा ने की।
इस मौके पर अलग-अलग विषयों के लिए विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए थे। जिन्होंने श्रोताओं को फिट इंडिया आंदोलन युवा आरोग्य एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के तरीके बताए। युवा उम्र में आने वाली समस्याओं के समाधान भी बताए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे नेहरू युवा वालंटियर राहुल यादव तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीतू ने बताया कि कार्यक्रम को मनोवैज्ञानिक सुनीता छिल्लर, प्रोफेसर सोनिया गोयल, प्रोफेसर अनुपमा यादव एवम ब्रह्मचारी इंद्रजीत ने श्रोताओं को संबोधित किया। युवा कार्यक्रम अधिकारी बृजेश कौशिक ने कहा कि युवाओं का फिट होना समाज और उनके लिए बहुत अच्छी बात है। जो युवा शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं होते उन युवाओं से भविष्य में अच्छे बदलाव की उम्मीद नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से युवाओं का स्वस्थ होना राष्ट्र की उन्नति के लिए आवश्यक है। इस मौके पर प्राचार्य उर्मिला भोगरा ने कहा कि छात्राओं के लिए जीवन में कुछ कर दिखाने के लिए अल्प समय होता है। मनोवैज्ञानिक सुनीता चिल्लर ने कहा कि व्यक्तित्व का विकास केवल अच्छे कपड़ों और सुडौल शरीर से नहीं होता। प्रोफेसर सोनिया गोयल ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉॅ. सोनिया गोयल, डॉ. अन्नू, सहायक प्रोफेसर अनुपमा यादव का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा दा हेल्पिंग हैंड्स टीम से बेस्ट यूथ प्रवीण यादव, हितेश यादव तुषार सुमित गुलिया सहित नेहरू युवा केंद्र के अनेक वालंटियर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed