फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ISKCON temple will be decorated with foreign flowers, will be anointed with Panchamrit

Jhajjar-Bahadurgarh News: विदेशी फूलों से सजेगा इस्कॉन मंदिर, पंचामृत से होगा अभिषेक

Mon, 04 Sep 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
ISKCON temple will be decorated with foreign flowers, will be anointed with Panchamrit
बहादुरगढ़ / झज्जर । जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूप शुरू हो गई है। मंदिर कमेटियां तैयारियों में जुट गई हैं। मंदिरों को आकर्षक रुप से सजाने की योजना है। कहीं फूलों की सजावट होगी तो कहीं रंगीन लाइटिंग होगी। हालांकि इस बार छह और सात सितंबर को दो दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस्कॉन मंदिर में देश विदेशों के फूलों से सजावट की जाएगी।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के मेन बाजार स्थित प्राचीन मुरली मनोहर, बामनोली रोड स्थित श्री राधा मदन गोपाल इस्कॉन मंदिर, मेन बाजार स्थित सनातम धर्म महावीर मंदिर, जटवाड़ा के तीन शक्ति मंदिर, सेक्टर-6 के पास राज राजेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर, कसार स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर, अनाज मंडी के राधा-कृष्ण मंदिर व सनातन धर्म मंदिर समेत शहर व देहात के तमाम मंदिरों में श्री कृष्ण जनमाष्टमी समारोह की तैयारी चल रही है। बामनोली रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में भक्त जुटेंगे। जन्माष्टमी के त्योहार को और अधिक भव्य व भक्तिपूर्ण बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता विक्रम माहेश्वरी ने बताया कि पर्व धूमधाम के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाने जा रहे हैं। मंदिरों को विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। इस बार पिछले साल से भी अधिक भक्त दर्शन के लिए आएंगे। वहीं मंदिर में सभी भक्त आ सकें और कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए लाइन का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर में सुबह साढ़े 4 बजे से ही जन्माष्टमी पर्व का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। सबसे पहले मंगल आरती की जाएगी। भगवान कृष्ण को नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। मंगल आरती के बाद भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद भगवान का श्रृंगार दर्शन होगा। दिनभर भगवान कृष्ण की कथा और कीर्तन चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान के झूले दर्शन होगा। दिन भर कीर्तन चलेगा। संध्या में शाम 7 बजे विशेष कार्यक्रम होगा। संध्या आरती होगी। इसके बाद अभिषेक किया जाएगा। रात 11 से 12 बजे तक जन्म अभिषेक होगा। इसके बाद 12 बजे भगवान की महाआरती होगी। भक्तों के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था होगी। वहीं शहर के पुराने मुरली मनोहर मंदिर को भी भव्य ढंग से सजाया जाएगा। प्रवक्ता प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि मंदिर में सजावट की तैयारी चल रही है। सैकड़ों किलो सुंदर फूल मंगवाए जाएंगे। यहां जन्माष्टमी को लेकर इस बार भव्य कार्यक्रम होगा।


कान्हा के जन्मदिन पर पूरा शहर रोशनी में नहाएगा। सभी मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। कुछ जगहों पर भव्यता दिखेगी। लड्डू गोपाल को सजाने-संवारने के लिए बाजार में वस्त्र, बांसुरी, पालना, मालाएं और मुकुट आदि सजे हैं। इस दौरान कहीं पालना लिया कहीं पर रंग-बिरंगी पोशाक पसंद की जा रही हैं। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को सजाने को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। महिलाओं द्वारा बाल-गोपाल के रूप को निखारने के लिए एक से बढ़कर एक पोशाक पसंद की जा रही है। लाल, नीली, काली, सुनहरी और चमकदार पोशाक की मांग ज्यादा है। मुकुट, बांसुरी, फूलों व मोतियों की मालाएं, लटकन आदि ली खरीददारी भी चल रही है। कान्हा को झुलाने के लिए पालनों की भी खूब मांग है। दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व के बाद जन्माष्टमी की खरीददारी का सिलसिला और तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed