फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   IPL player Vansh Bedi, who was part of the Nandgaon Bhiwani team, scored 83 runs in 30 balls.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नंदगांव भिवानी की टीम में शामिल आईपीएल खिलाड़ी वंश बेदी ने 30 गेंदों पर खेली 83 रन की पारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
IPL player Vansh Bedi, who was part of the Nandgaon Bhiwani team, scored 83 runs in 30 balls.
फोटो संख्या:-70 गांव पाली क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैंच ​खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए--
महेंद्रगढ़। बाबा जयरामदास क्रिकेट महाकुंभ में मंगलवार को ग्रुप छह की टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए। ग्रुप छह के दूसरे मुकाबले में नंदगांव भिवानी की टीम में शामिल आईपीएल खिलाड़ी वंश बेदी ने 30 गेंदों पर शानदार 83 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

पहला मुकाबला महर्षि दयानंद क्रिकेट अकादमी दिल्ली व जीएसटी मुंबई के बीच हुआ। मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्ले बाजी करती हुए दिल्ली की टीम निर्धारित दस ओवरों में महज 56 रन ही बना सकी और मुंबई ने महज 4.5 ओवर में आसानी से जीत हासिक कर ली। इस मुकाबले में श्रीराज मुंबई ने महज 15 गेंदों पर 42 रन जड़ दिए।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मुकाबला महर्षि दयानंद क्रिकेट अकादमी दिल्ली व नंदगांव भिवानी के बीच हुआ। नंदगांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में 175 रन बनाए। दिल्ली की टीम 10 ओवरों में महज 66 रन ही बना सकती। नंदगांव भिवानी की टीम ने 109 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल खेलने वाले वंश बेदी ने 30 गेंदों पर धुआंधार 83 रनों की पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मुकाबले में नंदगांव भिवानी व जीएसटी मुंबई आमने-सामने हुई। नंदगांव ने टॉस जीतकर फिल्ड चुनी।

मुंबई ने निर्धारित 12 ओवरों में 105 रन बनाए। नंदगांव भिवानी की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए महज 8.2 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य को हासिल कर अपने दोनों मुकाबले जीत सुपर-8 में प्रवेश किया। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच आशीष ने 25 बाल में शानदार 59 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed