फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Instructions given to check the quality of construction material, DMC directed Beri Municipality

निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के दिए गए निर्देश, डीएमसी ने बेरी नगर पालिका

Thu, 03 Feb 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to check the quality of construction material, DMC directed Beri Municipality
निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के दिए गए निर्देश
विज्ञापन

डीएमसी ने बेरी नगर पालिका क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। नगर आयुक्त प्रदीप कौशिक ने बेरी नगर पालिका क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बेरी की फिरनी, शिव चौक, छाज्यान पाना स्थित पार्क आदि स्थानों का दौरा किया। डीएमसी ने नगर पालिका क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं में लगने वाली सामग्री की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय-समय पर सामग्री के सैंपल लिए जाएं। इसकी जांच कराई जाए। साथ ही सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करवाया जाए। उन्होंने नगर पालिका से जुड़े विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की।

उन्होंने नपा सचिव नवीन कुमार से विकास परियोजनाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने बेरी नगरवासियों से भी सेवाओं को लेकर फीडबैक लिए। उन्होंने कार्यालय परिसर में कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed