फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Instructions for filing case against private doctor

Jhajjar-Bahadurgarh News: निजी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

Sun, 16 Apr 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 16 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions for filing case against private doctor
झज्जर। संवाद भवन में आयोजित परिवेदना समिति की बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने जनसमस्याएं सुनी। दो साल की मासूम बच्ची को एक्सपायर डेट का टीका लगाने की परिजनों की शिकायत पर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत निजी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में 15 परिवाद रखे गए,जिनमें से सात समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि बाकी बची समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बहादुरगढ़ निवासी विकास राठी ने मंत्री को बताया कि उसने सात फरवरी में बहादुरगढ़ के एक निजि चिकित्सक के यहां अपनी दो माह की बेटी को छह बीमारियों से बचाने वाला दूसरा टीका लगवाया था। जब उन्होंने इंंजेक्शन का रेपर देखा तो इंजेक्शन जनवरी में ही एक्सपायर हो चुका था। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में इसकी शिकायत की तो विभाग ने जांच की। चिकित्सक को विभाग ने नोटिस दिया, लेकिन जांच पूरी होने के बाद भी अभी तक विभाग ने चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। विकास की शिकायत पर मंत्री ने चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव का स्वागत किया। मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर समय पर उनका निस्तारण करें। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठकों में खानापूर्ति होती है : गीता भुक्कल
विधायक गीता भुक्कल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झज्जर विधानसभा क्षेत्र के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। क्षेत्र की जनता की कई शिकायतें लंबित पड़ी हैं, जिनमें जमीनों पर कब्जों के मामले सबसे ज्यादा है। फसल में जलभराव है। बारिश में फसल खराब हुई है लेकिन कोई इसकी सुध नहीं ले रहा। बादली के विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि कर्मचारी व अधिकारी शिकायतकर्ताओं को घेर कर खड़े हो जाते हैं। कर्मचारी और अधिकारी, शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता। सीएम से मिलकर अधिकारियों की शिकायत करेंगे और अधिकारियों के भ्रष्टाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

से पर्दा उठाएगें। बैठक में भाजपा के अनेक नेता व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed