फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   innocent child dies painful death after drowning in water tank in Jhajjar, Devansh gone to play in stadium

Haryana: झज्जर में वाटर टैंक में डूबने से 7 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, स्टेडियम में खेलने गया था देवांश

Sat, 08 Feb 2025 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Feb 2025 11:58 AM IST
सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। गांव में इस हादसे से गमगीन माहौल है।

विज्ञापन
innocent child dies painful death after drowning in water tank in Jhajjar, Devansh gone to play in stadium
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर जिले के गांव पलड़ा में एक दर्दनाक हादसे में 7 साल के मासूम की पानी के वॉटर टैंक में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवांश (पुत्र जयप्रकाश) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को वॉटर टैंक से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस जांच अधिकारी जापान सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि देवांश गांव के स्टेडियम में खेलने गया था। खेल के दौरान वह पास की वाटर डिग्गी के किनारे हाथ-मुंह धोने पहुंचा, जहां पैर फिसलने के कारण वह पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed