फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   INLD workers expressed happiness over the restoration of pension.

Jhajjar-Bahadurgarh News: इनेलो कार्यकर्ताओं ने पेंशन बहाली पर जताई खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
INLD workers expressed happiness over the restoration of pension.
20jjrp21- इनेलो कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
झज्जर। पेंशन बहाली के उपलक्ष्य में इनेलो कार्यालय में विजय दिवस मनाया गया। गौरतलब है कि वृद्धावस्था सम्मान पेंशन पर विभिन्न प्रकार की शर्तें लगाकर सरकार ने पेंशन में कटौती की थी। इसके विरोध में इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने 20 फरवरी को सरकार का घेराव करने का एलान किया था। इससे सरकार बैकफुट पर आ गई और पेंशन बहाल करने के साथ-साथ 200 रुपये की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया। इस खुशी पर जिला पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बुजुर्गों को मालाएं पहनाकर और लड्डू खिलाकर उनका सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने कहा कि यदि भविष्य में सरकार इसी प्रकार की जनविरोधी नीतियां लाती है तो पार्टी के कार्यकर्ता उसका पुरजोर विरोध करेंगे। इस अवसर पर अमित सिंह गुलिया, देवेंद्र जाखड़, बलराज खरखहर, रमेश चाहर, डॉ. रविंदर मलिक, महेंद्र सिंह, ओमपाल गुज्जर, पवन धनखड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed