{"_id":"9ea3fd63ed5bbef6dfcaf8535e6d216c","slug":"inld-leader-s-body-was-found-riddled-with-bullets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों से छलनी मिला इनेलो नेता का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलियों से छलनी मिला इनेलो नेता का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
Updated Thu, 09 Oct 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिद्धीपुर में मंगलवार सुबह गोलियों से छलनी जो शव मिला था, उसकी पहचान इनेलो नेता और नजफगढ़ (दिल्ली) निवासी 30 वर्षीय वरुण जांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इंडियन नेशनल लोकदल नजफगढ़ के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष वरुण दिल्ली नगर निगम के नगर पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके थे। नेता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और छह अक्तूबर से लापता थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की एक टीम बहादुरगढ़ आकर इस मामले की जांच करेगी। दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनेलो नेता के लापता होने की सूचना पुलिस को मंगलवार को दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस को वरुण का शव मंगलवार की सुबह गांव सोलधा की ओर जाने वाले रास्ते पर ड्रेन के पास मिला था। युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी।
उसके शरीर में एक गोली दाएं कान के पास, एक बाएं कंधे के पास और एक-एक गोली छाती के दोनों ओर लगी थी। सदर थाना प्रभारी रणधीर दहिया और जांच अधिकारी बलराज सिंह ने मामले की जांच शुरू की।
युवक की शिनाख्त न होने पर उसकी तस्वीर आसपास के थानों और चौकियों में भेजी गई। सदर थाना प्रभारी रणधीर दहिया ने बताया कि नजफगढ़ थाना पुलिस ने मृतक की शिनाख्त नजफगढ़ निवासी वरुण जांगड़ा के रूप में की।
उन्होंने कहा कि यह मामला दिल्ली पुलिस का है। अब आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ही करेगी। बताया गया है कि वरुण जांगड़ा राजनीति में सक्रिय थे।
अप्रैल 2012 में समाजवादी पार्टी से दिल्ली नगर निगम के एमसी का चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद वह सपा को छोड़कर इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हो गए थे। जल्द ही वरुण को इनेलो नजफगढ़ युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बना दिया गया।
ऑफिस से बुलाकर ले गया था एक युवक
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वरुण जांगड़ा (28) सैनिक एंक्लेव नजफगढ़ में परिवार के साथ रहते थे। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को एक व्यक्ति ने नजफगढ़ थाने में शिकायत दी थी कि उसका मालिक वरुण ऑफिस से लापता है।
शिकायतकर्ता ने आशंका जाहिर की थी कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है और उसे एक व्यक्ति बुलाने के लिए कार्यालय आया था। यह भी आशंका जताई जा रही है कि वरुण बहादुरगढ़ में विधानसभा प्रचार के लिए गया था।