फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Injured in the accident died during treatment

Jhajjar-Bahadurgarh News: हादसे में घायल हुए की इलाज दौरान मौत

Tue, 21 Mar 2023 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Injured in the accident died during treatment
बहादुरगढ़। गांव खेड़ीजट में बादली रोड पर इको गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। बादली पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर इस संबंध में आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान करीब उमराव सिंह (45) के रूप में हुई है। उमराव पेशे से प्राइवेट कंडक्टर था।
विज्ञापन

बता दें कि गत 15 मार्च को वह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान बादली रोड पर सामने से आई इको गाड़ी की बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में उसे गंभीर चोट आई। इको चालक मौके से फरार हो गया। किसी ग्रामीण की नजर पड़ी तो उसने उमराव के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद उमराव को अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली के सफरदरजंग अस्पताल में ईलाज चल रहा था। इलाके के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बादली थाने से पुलिस दिल्ली गई। परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में गांव के निवासी बलवंत की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गाड़ी का नम्बर मिल चुका है। इस आधार पर पुलिस आरोपित तक पहुंचने का प्रयास करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed