फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Information about tax-friendly apps provided to entrepreneurs

Jhajjar-Bahadurgarh News: उद्यमियों को दी गई कर हितैषी ऐप की जानकारी

Wed, 11 Feb 2026 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 11 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Information about tax-friendly apps provided to entrepreneurs
-फोटो 92 : कोबी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डीईटीसी अजय कंसल व अन्य अधिकारी। स्रोत कोबी
बहादुरगढ़। कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के कार्यालय में नवनियुक्त डीईटीसी अजय कंसल ने उद्यमियों के साथ बुधवार को बैठक की। उनके साथ ईटीओ अजय मेहता, विजय भाटिया तथा डीटीआई राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीईटीसी अजय कंसल ने प्रदेश सरकार की ओर से लॉन्च की गई कर हितैषी मोबाइल ऐप की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 12 दिसंबर को आबकारी एवं कराधान विभाग की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया गया था।
विज्ञापन

ऐप का उद्देश्य जीएसटी प्रशासन में पारदर्शिता और जन-सहभागिता बढ़ाना है। इसके माध्यम से जीएसटी चोरी, फर्जी बिलिंग, गलत आईटीसी क्लेम, बिना पंजीकरण व्यापार या लेन-देन छिपाने जैसी अनियमितताओं की गोपनीय सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता फोटो, वीडियो व दस्तावेज भी अपलोड कर सकता है तथा उसकी पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी। विभाग द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरित जांच की जाएगी। कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने इस पहल को सराहनीय बताया।
बैठक में महासचिव प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed