फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Inflation hit the kitchen, tur dal crossed 150

Jhajjar-Bahadurgarh News: रसोई पर पड़ी महंगाई की मार, अरहर की दाल 150 पार

Sun, 11 Jun 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Inflation hit the kitchen, tur dal crossed 150
एक सप्ताह में दाल की कीमतों में 10 से 30 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोत्तरी हुई
विज्ञापन

-पांच से 20 रुपये तक महंगी हुई दालें
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। दालों पर भी महंगाई की मार पड़ गई है। सप्ताहभर में दाल की कीमत 5 से लगभग 20 प्रतिशत तक महंगी हो गई है। 10 से 30 रुपेय प्रतिकिलो का इजाफा हुआ है।
कारोबारी सुरेंद्र ने बताया कि गर्मी के मौसम में हर साल ही दालों के भाव में कुछ वृद्धि होती है। इस बार दालों का उत्पादन घटना भी सभी दालों के भाव बढऩे का कारण माना जा रहा है। सबसे अधिक बढ़ोतरी अरहर के भाव में हुई है। फिलहाल अरहर का थोक भाव 140 से 150 चल रहा है। हालांकि मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए बीती पहली जून को सरकार ने थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, आयातकों और मिल मालिकों के लिए अक्टूबर तक अरहर और उड़द दाल की भंडारण सीमा तय कर दी है।
विज्ञापन

किराना के व्यापारी रामेंद्र ने बताया कि केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने 10 दिन पहले एक आदेश जारी किया है। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अरहर का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 2 जून को 19 प्रतिशत बढ़कर 122.68 प्रति किलोग्राम हो गया, जो एक साल पहले 103.25 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसी तरह उड़द दाल का औसत खुदरा मूल्य 5.26 प्रतिशत वृद्धि के साथ 110.58 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो एक वर्ष पहले 105.05 रुपये प्रति किलोग्राम था। महंगाई को काबू में रखने के लिए सरकार ने दालों की भंडारण सीमा तय कर दी है। यह सीमा 31 अक्तूबर तक लागू रहेगी। चावल के भाव में भी लगभग 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दस दिन पहले 80 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा चावल अब 90 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। इस वजह से कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दाल
पहले
अब
अरहर
120 150
छोले
100 120
मूंग धुली 110
120
उड़द 100
110
मूंग छिलका
100
110
अदरक पहुंचा 250 पार


कुछ सब्जियों की कीमतें भी बढ़नी शुरू हो गई है। गोभी का भाव 60 रुपये किलो पहुंच गया है। भिंडी 50, अरवी 60 और शिमला मिर्च 40 से 50 रुपये प्रति किलो हो गई है। अदरक ने तो रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अदरक 250 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। रिटेल में अदरक 30 रुपये का 100 ग्राम मिल रहा है। थोक में इसकी कीमत 200 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed