फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   India alliance is not harmed by Nitish's departure: Udaybhan

नीतीश के जाने से इंडिया गठबंधन को नुकसान नहीं: उदयभान

Sun, 28 Jan 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
India alliance is not harmed by Nitish's departure: Udaybhan
बादली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है। नीतिश कुमार के जाने से गठबंधन को कोई नुकसान नहीं। भाजपा एक नीति के तहत राज्य स्तरीय एवं छोटे राजनीतिक दलों का अस्तित्व समाप्त करना चाहती है। बिहार में भाजपा ने नीतीश कुमार को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

उदयभान बादली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और जन विरोधी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि ईडी का सहारा लेकर भाजपा की सरकार चल रही है जबकि कांग्रेस नेताओं पर ईडी का दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ईडी जांच करवाई गई है जबकि जिस मामले में ईडी ने जांच शुरू की है, उसी में न्यायालय ने हुड्डा को क्लीन चिट दे रखी है। विपक्ष के हर बड़े नेता पर ईडी की जांच हो रही है जो कि भाजपा का षडयंत्र है। कांग्रेस पूरी तरह से कानून पर विश्वास रखती है और विरोधियों को जवाब देने में सक्षम है।
विज्ञापन

उन्होने भाजपा सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरी तरह से विफल बताया। कहा कि 2014 में हरियाणा पर भाजपा ने 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था जो कि वर्तमान में साढ़े चार लाख रुपए हो गया है। प्रति व्यक्ति पर एक लाख 62 हजार रुपए का कर्ज है जबकि विकास के मामले में कोई नया कालेज और चिकित्सालय नहीं बनाया गया है। युवाओं के साथ धोखा करते हुए 33 बार पेपर लीक हो चुके हैं। भाजपा की पोल पट्टी खोलने के लिए कांग्रेस की ओर से पूरे प्रदेश में जन आक्रोश रैलियां की जा रही है जिसमें लोगों को अपार समर्थन मिल रहा है। इससे पहले बादली पहुंचने पर पूर्व जिला पार्षद मामन ठेकेदार, जगबीर निमाना, अश्विनी पेलपा और जोगेंद्र बादली ने प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed