{"_id":"65fe90a7606c76942c0b5a89","slug":"india-alliance-attacks-bjp-on-cm-kejriwals-arrest-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-106371-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर इंडिया गठबंधन का भाजपा पर प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर इंडिया गठबंधन का भाजपा पर प्रहार
Sat, 23 Mar 2024 01:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
बादली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या कर ईडी का प्रयोग करने की बात कही है। बादली में आप के प्रदेश सचिव मास्टर रणबीर गुलिया और कांग्रेस के युवा प्रदेश सचिव प्रजीत गुलिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी केन्द्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की पराकाष्ठा है। ऐसा देश में पहली बार देखा जा रहा है कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। ईडी का काम केवल राजनीतिक तोड़-फोड़ करना ही रह गया है। मास्टर रणबीर गुलिया ने कहा है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नेतृत्व करने वाली सरकार द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी करवाना राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है।
विज्ञापन