फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   incrochement in front of shop

दुकानों के आगे कई-कई फुट तक सामान रखने से लोग परेशान

Thu, 17 Dec 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला बहादुरगढ़/ब्यूरो
अमर उजाला बहादुरगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
incrochement in front of shop
शहर की सड़कों पर अतिक्रमण नासूर बना गया है। प्रशासन की अनदेखी के कारण जहां देखों वहीं दुकानदारों ने फुटपाथों पर कब्जा कर लिया है। हालात ये बन गए हैं कि वाहन चालकों का तो दूर पैदल राहगीरों का निकलना भी आसान नहीं है। दिल्ली-रोहतक रोड व रेलवे रोड के नुक्कड़ से लेकर वेस्ट जुआ ड्रेन तक अतिक्रमण के चलते सड़कें सिकुड़ कर रही गईं हैं। कहने को तो नगर परिषद अधिकारी अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसने का दावा खूब करते हैं लेकिन हालात इसके उलट हैं। जहां देखों वहीं सड़कों पर कई-कई फुट तक दुकानदारों का सामान सजा हुआ है।
विज्ञापन




 ऐसे में काफी चौड़ी सड़कें तंग होकर रह गईं हैं। दिल्ली-रोहतक रोड, रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, मेन बाजार, पुरानी नजफगढ़ रोड व बस स्टैंड व झज्जर रोड पर तो दुकानदारों की काफी मनमानी चल रही है। एक दूसरे से आगे बढ़कर दुकानदार अपना सामान फुटपाथों पर रख रहे हैं। जिसका खामियाजा आम राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। इन मार्गों से कई बार प्रशासनिक अधिकारी भी निकलते हैं लेकिन उसके बाद भी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही। कभी-कभार ही नगर परिषद का दस्ता सड़कों पर अतिक्रमण हटाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला हटा लेता है। लेकिन जब भी नप दस्ता सड़कों पर निकलता है तो उस समय तो सड़कें खुली-खुली नजर आती हैं लेकिन चंद समय के बाद फिर से सड़कों पर वही हालात बन जाते हैं। रेलवे रोड, दिल्ली रोड व मेन बाजार कर सड़कें सबसे व्यस्त हैं। लेकिन इन पर भी अतिक्रमण हटना तो दूर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जाता है।
विज्ञापन





जाम में फंसते वाहन
सड़कों पर अतिक्रमण के चलते वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार तो आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस व दमकलकर्मियों को भी यहां से निकलने में ज्यादा वक्त लगता है। इन वाहनों के चालक सायरन बजाते रहते हैं लेकिन उन्हें जल्द रास्ता तक नहीं मिलता। बुधवार को दिनभर दिल्ली रोड पर कोर्ट मोड़ से लेकर बस स्टैंड तक जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी होने के बाद बसें भी जाम में फंसी रही। यही नहीं पुलिस पीसीआर व थानों की गाड़ियां भी जाम के बीचोंबीच खड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसा होने का अंदेशा
सड़कों पर जाम तो फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा सजाया गया सामान पैदल राहगीरों के लिए मुश्किलें खड़ा कर रहा है। यदि वे फुटपाथ से नीचे उतरकर रास्ता तय करते हैं तो किसी वाहन की चपेट में आने का अंदेशा लगातार बना रहता है। यदि वे फुटपाथ से गुजरने का प्रयास करते हैं तो चोटिल होने का। ऐसे में आखिरकार पैदल राहगीर भी सड़कों से सही तरह से निकलने में अब कतराने लगे हैं।



होगी कड़ी कार्रवाई
नप की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। कई बार दुकानदारों को अपनी दुकानों तक ही सामान रखने के लिए कड़ी हिदायत तक दी जा चुकी है। लेकिन अब मनमानी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। उनका सामान तो जब्त करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी। यही नहीं पुलिस की मदद से भी सड़कों को खाली करवाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
सोमदत्त त्यागी, मुख्य सफाई निरीक्षक
नगर परिषद बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed