फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Increase of Rs 50 on the second day, millet sold at Rs 1900 per quintal.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दूसरे दिन 50 रुपये बढ़ोतरी, 1900 रुपये प्रति क्विंटल बिका बाजरा

Mon, 18 Sep 2023 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 18 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Increase of Rs 50 on the second day, millet sold at Rs 1900 per quintal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। सरकारी खरीद का इंतजार कर थक चुके किसान अब धीरे-धीरे मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। रविवार को भी 20 से 25 किसान लगभग 200 क्विंटल बाजरा लेकर पहुंचे। दो दिन में अब तक 500 क्विंटल बाजरा की प्राइवेट खरीद हो चुकी है। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। पहले दिन शनिवार को 300 क्विंटल बाजरा पहुंचा था। दूसरे दिन 200 क्विंटल बाजरा आया।
किसान सोमबीर, जिले सिंह, हरीश, जयपाल, पप्पू सिंह, रवींद्र, कृष्ण, राजेंद्र सिंह, रमेश ने बताया कि सरकारी खरीद न होने के कारण उन्हें मजबूर फसल लेकर आना पड़ रहा है। अब सरकार 20 से 25 अक्तूबर के बीच इसकी खरीद किए जाने की बात कर रही है, लेकिन उन्हें अभी इसकी जरूरी है। इसलिए वह अभी प्राइवेट ही बाजरा बेच रहे हैं। उनकी सरकार से मांग है कि सरकार जल्द फसल की सरकारी खरीद शुरू करे, ताकि उनको सही मूल्य मिल सके।
विज्ञापन


600 रुपये प्रति क्विंटल का हो रहा नुकसान
शनिवार को पहले दिन बाजरा 1850 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका था, लेकिन रविवार को यह 1900 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका। हालांकि सरकारी खरीद 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर की जानी है। ऐसे में किसान को फिलहाल 600 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलसुबह हुई बारिश, पूरा दिन छाए रहे बादल
रविवार अल सुबह हल्की बारिश हुई। इसके चलते शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या हो गई। शहर के मुख्य मार्गों व काॅलोनियों में पानी जमा हो गया। रविवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed