Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Inauguration of the Amar Balidani Dada Kushal Singh Dahiya Park

Jhajjar-Bahadurgarh News: अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया पार्क का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the Amar Balidani Dada Kushal Singh Dahiya Park
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-61 स्थित रोमन कोर्ट परिसर में अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया पार्क क
सोनीपत। अंसल सुशांत सिटी के सेक्टर-61 स्थित रोमन कोर्ट परिसर में शुक्रवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की ओर से दीपावली मिलन समारोह एवं अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया पार्क का लोकार्पण किया गया। इसमें राई विधायक कृष्णा गहलावत और मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री के ओएसडी रिबन काटकर और स्मृति पट्टिका का अनावरण कर पार्क को निवासियों को समर्पित किया। इसके बाद उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ पौधरोपण किया। आरडब्ल्यूए रोमन कोर्ट के अध्यक्ष जयदीप गहलोत ने स्वागत भाषण में अतिथियों का परिचय कराया और परिसर की वर्ष 2020 से 2026 तक की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस दौरान वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान
विज्ञापन

कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जयदीप गहलावत, उपाध्यक्ष कृष्ण सरूप, महासचिव दीपक शर्मा, सह-सचिव पुनीत दहिया, कोषाध्यक्ष दीपक टुटेजा व कार्यकारिणी सदस्य शम्मी सहगल, आशीष दहिया, हर्ष ओबेरॉय और यश कुमार मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि पार्कर रेजिडेंसी के अध्यक्ष अनूप सरोहा, टीडीआई लेकग्रोव के अध्यक्ष सुनील कौशिक, उषा टावर के अध्यक्ष कुलदीप दहिया, बेरी मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र और अंकित कादयान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed