{"_id":"6952e9987bf24ec21c0f9412","slug":"in-the-chhoturam-dharamshala-society-elections-19-candidates-withdrew-their-nominations-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-130037-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मेथी और धनिये की बिजाई पर मिल रही 15 हजार रुपये अनुदान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मेथी और धनिये की बिजाई पर मिल रही 15 हजार रुपये अनुदान राशि
विज्ञापन
झज्जर।
बागवानी विभाग की तरफ से एक एकड़ भूमि पर मेथी और धनिये की बिजाई करने पर किसानों को 15 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है। वर्ष 2023 से बागवानी विभाग की तरफ से किसानों को मेथी और धनिये की बिजाई करने पर अनुदान राशि दी जा रही है। वहीं समय-समय पर गांवों में जाकर किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है।
एक एकड़ भूमि पर मेथी की बिजाई में आठ से 10 किलो बीज और धनिये की बिजाई में तीन से चार किलो बीज लगता है। वर्ष 2023-24 में 31 किसानों ने मेथी और सात किसानों ने धनिये की बुआई की थी। वहीं वर्ष 2024-25 में 25 किसानों ने मेथी और आठ किसानों ने धनिये की बुआई की।
इस वर्ष भी कई किसानों ने मेथी और धनिये की बुआई की है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों की खुद की जमीन होनी अनिवार्य है। इसके साथ मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और बीज का बिल होना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
जहांगीरपुर गांव सबसे अधिक धनिये की बिजाई
जिले में अभी जहांगीरपुर, दादरी तोए, खेड़ी खुम्मार, बादली, तलाव, उटलौधा, डावला, छारा, गिरावड़, रामपुरा, खेड़ी आसरा सहित अन्य गांवों ने मेथी की बिजाई की जा रही है। इसके अलावा जहांगीरपुर गांव सबसे अधिक धनिये की बिजाई हो रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान बागवानी विभाग के अलग-अलग ब्लॉकोंं में संपर्क कर सकते हैं जिसमें झज्जर में किसान सदन, बहादुरगढ़ में छोटूराम धर्मशाला, बेरी तहसील, बादली तहसील और साल्हावास में बस अड्डा के नजदीक है।
वर्जन
मेथी और धनिये की बिजाई पर किसानों को 15 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है। वर्ष 2023 से किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा किसानों को बागवानी विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
डाॅ. राजेंद्र लाठर, जिला उद्यान अधिकारी