फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In the case of suspicious circumstances,

संदिग्ध हालात में लोहे की बेलों से बंधा मिला अधजला शव

Sun, 08 Aug 2021 10:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
In the case of suspicious circumstances,
झज्जर। चांदोल गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई है। जलकर मरने के पीछे कारण क्या रहे इस बात का खुलासा अभी तक पुलिस ने नहीं किया है। कमरे की कुंडी अंदर से बंद होने के कारण फिलहाल तक मामला आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शव चारपाई पर लोहे की बेलों से बंधा होने के कारण मामला हत्या का भी हो सकता है।
फिलहाल पुलिस व एफएसएल टीम इसे आत्महत्या का मामला ही मान रही हैं, क्योंकि बेल को भी ताला लगा हुआ था और उसकी चाबी भी शव के पास मिली है। तेल की कैन भी कमरे में शव के पास मिली बताई जा रही है। पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय पूर्ण सिंह निवासी चांदोल के रूप में हुई है। पूर्ण ट्रक ड्राइवर था और अविवाहित भी था। उसका अधजला शव कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया। शव के चारों तरफ लोहे की बेल जकड़ी हुई थी और गर्दन के पास बेल पर ही एक ताला जड़ा हुआ था। लेकिन पूर्ण ने आग स्वयं लगाई या फिर किसी और ने लगाई इस बात की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
साल्हावास पुलिस को सुबह चांदोल गांव से व्यक्ति जलने से मौत की सूचना मिली थी। जब मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति का अधजला शव बंद कमरे में पड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
- रामकरण दहिया, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
- नरेश कुमार, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed