फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In the case of destitute animals, the city council asked for a reply in the court till 29 September

बेसहारा पशुओं के मामले में नगर परिषद ने कोर्ट में जवाब देने को मांगा 29 सितंबर तक का समय

Fri, 25 Sep 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
In the case of destitute animals, the city council asked for a reply in the court till 29 September
बहादुरगढ़। क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को हटाने के लिए सामाजिक लोगों द्वारा बहादुरगढ़ अदालत में दायर किए गए केस को लेकर वीरवार को सुनवाई हुई। इसमें नगर परिषद के अधिकारियों ने अपना जवाब देने के लिए 29 सितंबर तक का समय मांगा है। उधर, नगर परिषद प्रशासन ने बेसहारा पशुओं के साथ-साथ एक हजार बंदरों को पकड़ने के लिए वन्य जीव प्राणी विभाग को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 निवासी महिपाल गुलिया व जटवाड़ा मोहल्ला निवासी योगेंद्र ने नगर परिषद व स्थानीय प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो अदालत में केस दायर करना पड़ा। महिपाल ने बताया कि बेसहारा पशु न केवल सड़कों पर बल्कि क्षेत्र में जगह-जगह गलियों, मोहल्लों में भी बैठे रहते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को हादसे का डर सताता है। उन्होंने बताया कि वीरवार को अदालत में केस की सुनवाई थी। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने अदालत से समय दिए जाने की मांग की। उनके अनुरोध पर अदालत की ओर से नगर परिषद को जवाब दाखिल करने के लिए 29 सितंबर का समय दिया गया है। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों ने बहादुरगढ़ बाईपास पर सेक्टर-9 के नजदीक नप की खाली पड़ी करीब 6 एकड़ जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। इस कब्जे को छुड़ाने के लिए नगर परिषद ने उपायुक्त से पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की है। अधिकारियों का तर्क है कि यदि परिषद को अपनी जमीन पर कब्जा मिलता है तो यहां पर नंदीशाला बनाकर बेसहारा पशुओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ बाईपास पर खाली पड़ी नगर परिषद की 6 एकड़ जमीन का कब्जा छुड़ाया जाएगा। इसके बाद नंदीशाला का निर्माण करते हुए बेसहारा पशुओं को यहां रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतर सिंह, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed